LIVE

1 फरवरी 2024 ताजा खबर(Taza Khabar), हिंदी समाचार : हैदराबाद नहीं पहुंच पाए JMM+ के विधायक, शुक्रवार को वाराणसी बंद-मुस्लिम समुदाय का ऐलान

अमित कुमार मंडलUpdated Feb 1, 2024, 23:20 IST

1 फरवरी 2024 ताजा खबर(Taza Khabar), हिंदी समाचार : हैदराबाद नहीं पहुंच पाए JMM+ के विधायक, शुक्रवार को वाराणसी बंद-मुस्लिम समुदाय का ऐलान
1 फरवरी 2024 ताजा खबर(Taza Khabar), हिंदी समाचार : हैदराबाद नहीं पहुंच पाए JMM+ के विधायक, शुक्रवार को वाराणसी बंद-मुस्लिम समुदाय का ऐलान

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 1 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 1 फरवरी 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024 ने आम चुनावों से पहले अपना आखिरी बजट पेश किया। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यह अंतरिम बजट था। टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्यम वर्ग के लिए सरकार खास आवास योजना लेकर आएगी। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सरकार की योजनाओं का जिक्र किया और अर्थव्यवस्था बड़ी करने के लिए भावी खर्च का ब्योरा दिया। बजट को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा है कि यह बजट अच्छा होगावहीं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी मामले में सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा उधर ज्ञानवापी केस में बुधवार को वाराणसी की जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। जिला अदालत ने ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी के तहखाने में पूजा करने की हिंदू पक्ष की मांग स्वीकार कर ली और जिला प्रशासन, विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट और हिंदू वादियों को एक सप्ताह के भीतर तहखाने में पूजा-पाठ की व्यवस्था करने का आदेश दिया। वाराणसी कोर्ट के इस आदेश के बाद हिंदू पक्ष ने बुधवार रात ही तहखाने में पूजा-पाठ की, आपको बता रहे हैं बड़ी खबरें, Watch Budget 2024 Live | Nirmala Sitharaman's Union Budget speech in Hindi

FEB 01, 2024 23:19 IST

Jharkhand Crisis: झारखंड में अब किसकी सरकार?

झारखंड में गिरफ्तारी को बड़े सियासी उलटफेर के रूप में देखा जा रहा है, अभी झारखंड में किसकी सरकार बनेगी यह साफ़ नहीं हो पाया है। जेएमएम का मानना है कि बीजेपी उसके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर सकती है, जिसके कारण वो अपने विधायकों को हैदराबाद भेज रही है। जेएमएम के ये विधायक 2 चार्टेड प्लेन ने हैदराबाद पहुंचने वाले थे। हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही विधायकों के लिए बसें भी खड़ी थीं, लेकिन यह प्लान कम से कम आज रात के लिए फेल हो गया है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 01, 2024 22:39 IST

हैदराबाद नहीं पहुंच पाए JMM+ के विधायक

झारखंड से निकलने की कोशिश कर रहे झामुमो और उसकी सहयोगी पार्टियों के विधायक हैदराबाद नहीं पहुंच गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार 43 में 39 विधायक रांची एयरपोर्ट, हैदराबाद जाने के लिए पहुंचे थे। चार्टेड प्लेन में सवार हो चुके थे, लेकिन फ्लाइट को उड़ने की अनुमति ही नहीं मिली, पढ़ें पूरी खबर
FEB 01, 2024 21:31 IST

कल वाराणसी बंद-मुस्लिम समुदाय का ऐलान

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद कॉम्पलेक्स के अंदर स्थित व्यास जी तहखाने में पूजा की अनुमति से नाराज मुस्लिम समुदाय ने कल यानि कि शुक्रवार को वाराणसी बंद का ऐलान किया है। वाराणसी बंद के ऐलान के बाद शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 01, 2024 19:41 IST

राज्यपाल से नहीं मिला न्योता, अब विधायकों को हैदराबाद भेजेगी झामुमो

झारखंड में अब रिसोर्ट पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन दो बार सरकार बनाने का दावा राज्यपाल से मिलकर कर चुके हैं, उसके बाद भी उन्हें अबतक राज्यपाल की ओर से न्योता नहीं मिला है। जिसके बाद झामुमो ने अपने विधायकों को हैदराबाद भेजने का निर्णय किया है, पढें पूरी खबर
FEB 01, 2024 19:32 IST

ज्ञानवापी व्यास तहखाने में कब-कब होगी पूजा-आरती? जारी हुआ शेड्यूल

ज्ञानवापी व्यास जी तहखाने में पूजा और आरती को लेकर बड़ा अपडेट गुरूवार यानी 1 फरवरी को सामने आया, बताया जा रहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद के व्यास जी तहखाने में आरती और पूजन को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने टाइम टेबल जारी कर दिया है ,पढ़ें पूरी खबर
FEB 01, 2024 18:54 IST

कभी हेमंत सोरेन ने झारखंड में बनवाई थी BJP की सरकार

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन कभी अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत में भाजपा के ही साथ थे। हालांकि उनकी पार्टी झामुमो आम तौर पर कांग्रेस के साथ रही है, लेकिन 2009 में जब हेमंत सोरेन के बड़े भाई दुर्गा सोरेन की मौत हुई तो शिबू सोरेन ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में हेमंत सोरेन को पसंद किया। कहा जाता है कि शिबू सोरेन को उत्तराधिकारी के रूप में हेमंत पहली पसंद नहीं थे, पढ़ें पूरी खबर
FEB 01, 2024 17:39 IST

Budget 2024: वित्त मंत्री ने समझाया GDP का मतलब

अंतरिम बजट 2024 संसद में पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने बजट में ऐलान की गई स्कीम्स और सरकार के विजन के बारे में बताया।।इसके अलावा उन्होंने सवालों के जवाब दिए। सीतारमण का 56 मिनट का आज का बजट भाषण उनका अब तक का सबसे छोटा बजट भाषण है। सदन में सबसे लंबा बजट भाषण भी उन्होंने ही दिया है। साल 2020 में वित्त मंत्री ने दो घंटे 40 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा था ,पढ़ें पूरी खबर
FEB 01, 2024 17:38 IST

आज की रात जेल में हेमंत सोरेन, अब कल होगी सुनवाई

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को आज की रात जेल में काटनी पड़ेगी। झामुमो नेता हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार करने के बाद आज कोर्ट में पेश किया था, जहां ईडी ने 10 दिन की हिरासत की मांग की थी। कोर्ट इस मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया और हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, पढ़ें पूरी खबर
FEB 01, 2024 17:36 IST

China News: चीन में कपल को मौत के घाट उतारा गया

चीन में एक बहुमंजिला इमारत के 15वें तल से दो नवजात बच्चों को नीचे फेंकने वाले एक युवक और उसकी महिला मित्र को मौत की सजा दी गई है। दिल दहलाने वाली यह घटना चोंगकिंग के एक अपार्टमेंट की है। इस घटना के बाद लोग इस कपल को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट की ओर से सजा की मंजूरी मिलने के बाद इस कपल को मौत के घाट उतार दिया गया।
FEB 01, 2024 16:07 IST

ज्ञानवापी केस, HC पहुंचा मुस्लिम पक्ष

ज्ञानवापी केस में जिला अदालत के फैसले के बाद मुस्लिम पक्ष हाई कोर्ट पहुंचा है। मुस्लिम पक्ष ने अपनी अर्जी में जिला अदालत के फैसले पर 15 दिनों तक रोक लगाने की मांग की है। मुस्लिम पक्ष ने कहा है कि अदालत का फैसला 15 दिनों तक लागू न किया जाए। वाराणसी जिला अदालत ने बुधवार को व्यास जी के तहखाने में हिंदू पक्ष को पूजा करने की अनुमति दे दी।
FEB 01, 2024 14:06 IST

Maharashtra News: राकांपा विधायक रोहित पवार ईडी के समक्ष पेश हुए

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) विधायक रोहित पवार कथित महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। रोहित पवार राकांपा प्रमुख शरद पवार के पोते हैं। पिछले 10 दिन में यह दूसरी बार है जब रोहित पवार ईडी के समक्ष पेश हुए हैं। कर्जत-जामखेड़ से विधायक रोहित से केंद्रीय एजेंसी ने इससे पहले 24 जनवरी को पूछताछ की थी।
FEB 01, 2024 13:20 IST

Budget 2024: घाटे का बजट चिंता की बात-मनीष तिवारी

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कहा कि 'यह लेखानुदान था। इसका एक ही लक्ष्य वित्तीय वर्ष की पहले तिमाही तक सरकार को चलाने के लिए फंड का इंतजाम करना होता है। चिंता वाली बात यह है कि 18 लाख करोड़ रुपए के घाटे का बजट पेश किया गया है। इसका मतलब यह है कि अपना खर्चा पूरा करने के लिए सरकार उधार ले रही है। यह आंकड़ा अगले साल और बढ़ जाएगा।'
FEB 01, 2024 12:27 IST

UP News: सामूहिक हत्याकांड मामले में 5 को उम्रकैद

बलरामपुर जिले की एक अदालत ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर पांच लोगों को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता कुलदीप सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के अगया बुजर्ग गांव में 25 फरवरी 2019 की रात को हमलावरों ने घर में घुसकर जगराम, उसकी बेटी लाली और बेटे राजू की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। साथ ही जगराम की बहू निर्मला को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
FEB 01, 2024 12:04 IST

Budget Live: इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं। डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स में कोई बदलाव नहीं। टैक्स स्लैब में भी फिलहाल कोई बदलाव नहीं। निर्मला ने कहा कि परंपरा के मुताबिक टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं। आयात शुल्क में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। सात लाख रुपए तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।
FEB 01, 2024 11:45 IST

Budget 2024: मध्यम वर्ग के लिए विशेष योजना लाएगी सरकार

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार डेयरी किसानों को समर्थन देने के लिए योजना लाएगी। सरकार देश के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उच्च तथा अधिक संसाधन कुशल आर्थिक वृद्धि को बनाए रखने में मदद करेगी। मौजूदा जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में बदलने के बारे में सुझाव देने के लिए समिति का गठन होगा। मध्यम वर्ग के लिए विशेष आवास योजना लेकर आएगी सरकार, किराये के घरों, झुग्गी बस्तियों एवं चाल में रहने वाले लोगों के लिए योजना होगी। बजट भाषण 2024 LIVE
FEB 01, 2024 11:45 IST

Nirmala Sitaraman Budget LIVE : एक करोड़ परिवार को हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त

बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि कृषि जलवायु क्षेत्रों में विभिन्न फसलों में नैनो यूरिया का उपयोग किया जाएगा। ‘रूफटॉप सोलर’ परियोजना के तहत एक करोड़ परिवार को हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त। कोविड महामारी के बावजूद पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत तीन करोड़ घर मुहैया कराए गए, दो करोड़ नए घर भी परिवारों को दिए जाएंगे। तीन तलाक को अवैध बनाना, महिलाओं के लिए एक तिहाई विधायी सीटें आरक्षित करना सरकार के महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम पर प्रकाश डालता है। यहां पूरा पढ़ें बजट भाषण
FEB 01, 2024 11:44 IST

Budget 2024 LIVE: पांच साल अभूतपूर्व विकास का होगा

वित्त मंत्री ने कहा कि जो सुधार किये गये हैं, उससे अगला पांच साल अभूतपूर्व विकास का होगा। सरकार का जीडीपी को अधिक व्यापक बनाने, बेहतर राजकाज, विकास और प्रदर्शन पर जोर है।
FEB 01, 2024 11:33 IST

Budget speech 2024 LIVE: 'समावेशी विकास पर विशेष ध्यान'

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने जीडीपी को 'गवर्नमेंट, डेवलपमेंट और परफॉर्मेंस' का नया अर्थ दिया है, समावेशी विकास पर विशेष ध्यान। पीएम मुद्रा योजना के तहत 22.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया है। इस योजना के तहत 30 करोड़ कर्ज महिला उद्यमियों को बांटे गए। देश के 1.4 करोड़ युवाओं को कौशल भारत मिशन का लाभ मिला है। हम प्रणालीगत असमानताओं को दूर कर रहे हैं; हम परिणामों पर ध्यान केंद्रित करते हैं ताकि सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन लाया जा सके। पढ़ें पूरा बजट भाषण LIVE
FEB 01, 2024 11:33 IST

Nirmala Sitaraman LIVE: वित्त मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

वित्त मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति परिवर्तनकारी सुधारों की शुरुआत कर रही है। जनधन खातों के जरिये प्रत्यक्ष लाभ अंतरण से 34 लाख करोड़ रुपये अंतरित किये गये, इससे 2.7 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई। अगले पांच साल देश के लिए अभूतपूर्व विकास का समय होगा, विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त होगा। मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने वाले कदमों से इसे निर्धारित दायरे तक लाने में मदद मिलीः सीतारमण।
FEB 01, 2024 11:32 IST

Budget 2024 LIVE: हमने चुनौतियों पर काबू पाया

बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि साल 2014 में जब मोदी सरकार सत्ता में आई तो भारत भारी चुनौतियों का सामना कर रहा था; सरकार ने सही मायने में उनपर काबू पाया। मुफ्त राशन से 80 करोड़ लोगों की खाने की चिंता खत्म हुई।