देश

Jharkhand Politics: राज्यपाल से नहीं मिला न्योता, अब विधायकों को हैदराबाद भेजेगी झामुमो; रांची पहुंचे 2 चार्टेड प्लेन

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 1, 2024, 08:03 PM IST

Jharkhand Politics: खबर है कि रांची एयरपोर्ट पर दो चार्टेड प्लेन पहुंच गए हैं। जिसके जरिए विधायक हैदराबाद पहुंचेंगे। हैदराबाद में भी 2 बस मौजूद है, जो विधायकों को लेकर रिसोर्ट में जाएंगे।

Image

झामुमो के विधायक जाएंगे हैदराबाद

Jharkhand Politics: झारखंड में अब रिसोर्ट पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन दो बार सरकार बनाने का दावा राज्यपाल से मिलकर कर चुके हैं, उसके बाद भी उन्हें अबतक राज्यपाल की ओर से न्योता नहीं मिला है। जिसके बाद झामुमो ने अपने विधायकों को हैदराबाद भेजने का निर्णय किया है।

रांची एयरपोर्ट पर चार्टेड प्लेन

मिली जानकारी के अनुसार चंपई सोरेन इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। खबर है कि रांची एयरपोर्ट पर दो चार्टेड प्लेन पहुंच गए हैं। जिसके जरिए विधायक हैदराबाद पहुंचेंगे। हैदराबाद में भी 2 बस मौजूद है, जो विधायकों को लेकर रिसोर्ट में जाएंगे। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा-"यहां नजर रखने के लिए 3-4 विधायक रांची में रहेंगे। हमारे पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या है...सभी 43 विधायक एक साथ हैं, हमें पूरा भरोसा है...राज्यपाल जब तक हमें सरकार बनाने के लिए नहीं बुलाते, हम मिलते रहेंगे।"

राज्यपाल से मिले चंपई सोरेन

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले झारखंड के मंत्री चंपई सोरेन ने गुरुवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। चंपई सोरेन ने सरकार बनाने के लिए बहुमत का दावा किया है। हालांकि राज्यपाल ने इसके बाद भी उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया है। चंपई सोरेन के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता, सीपीआई (एमएल) एल विधायक विनोद सिंह और विधायक प्रदीप यादव भी थे।

राज्यपाल की मंशा पर उठाए सवाल

बैठक के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि हमें सरकार बनाने के लिए बहुमत का दावा किए हुए 22 घंटे हो गए हैं। राज्यपाल का कहना है कि वह जल्द ही फैसला लेंगे। जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा कि 22 घंटे से ज्यादा हो गए। आपने बिहार में देखा कि पांच घंटे के अंदर शपथ ग्रहण समारोह हो गया। उनकी मंशा पर संदेह हो रहा है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

भविष्य के युद्ध आज ही लड़े जा रहे हैं- बोले राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ एयर मार्शल मिश्रा, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सटीक रणनीतियों का किया खुलासा

भविष्य के युद्ध आज ही लड़े जा रहे हैं- बोले राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ एयर मार्शल मिश्रा, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सटीक रणनीतियों का किया खुलासा

'सेना को खतरों का मुंहतोड़ जवाब देने की पूरी आजादी...' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- संसाधनों की कोई कमी नहीं

'सेना को खतरों का मुंहतोड़ जवाब देने की पूरी आजादी...' रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह बोले- संसाधनों की कोई कमी नहीं

पीएम मोदी आज गुजरात में देंगे 35 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, DFC के 326 किमी खंड होंगे राष्ट्र को समर्पित

पीएम मोदी आज गुजरात में देंगे 35 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, DFC के 326 किमी खंड होंगे राष्ट्र को समर्पित

'किसी भी दुर्घटना के लिए मकानमालिक जिम्मेदार नहीं', दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही इमारत के PG एग्रीमेंट में क्या-क्या लिखा था

'किसी भी दुर्घटना के लिए मकानमालिक जिम्मेदार नहीं', दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही इमारत के PG एग्रीमेंट में क्या-क्या  लिखा था

'PG माफिया पर शिकंजा कसो, सरकारी हॉस्टल बनाओ...' दिल्ली में सत्य निकेतन त्रासदी के बाद CJP की सरकार से 7 बड़ी मांगें

'PG माफिया पर शिकंजा कसो, सरकारी हॉस्टल बनाओ...' दिल्ली में सत्य निकेतन त्रासदी के बाद CJP की सरकार से 7 बड़ी मांगें