देश

Jharkhand Crisis: झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी बड़ा सियासी उलटफेर, अब किसकी सरकार?-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलCompiled by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 1, 2024, 11:17 PM IST

Jharkhand Political Crisis: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद से राज्य में नई सरकार बनाने को लेकर कवायद जारी है, लेकिन गुरूवार की देर रात तक कुछ ठोस सामने नहीं आया।

Image

राज्य में नई सरकार बनाने को लेकर कवायद जारी है

Jharkhand Political Crisis: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) के पद छोड़ने के कुछ मिनट बाद ही प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने हिरासत में ले लिया। सत्तारूढ़ JMM के दिग्गज नेताओं में से एक, परिवहन मंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) उनकी जगह लेंगे। सोरेन को ईडी कार्यालय ले जाने के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

झारखंड में गिरफ्तारी को बड़े सियासी उलटफेर के रूप में देखा जा रहा है, अभी झारखंड में किसकी सरकार बनेगी यह साफ़ नहीं हो पाया है।

जेएमएम का मानना है कि बीजेपी उसके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर सकती है, जिसके कारण वो अपने विधायकों को हैदराबाद भेज रही है। जेएमएम के ये विधायक 2 चार्टेड प्लेन ने हैदराबाद पहुंचने वाले थे। हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही विधायकों के लिए बसें भी खड़ी थीं, लेकिन यह प्लान कम से कम आज रात के लिए फेल हो गया है।

इससे पहले झारखंड में सरकार गठन की प्रक्रिया में राज्यपाल की ओर से देरी होने के बाद अब झामुमो ने अपने विधायकों को हैदराबाद भेजने का निर्णय लिया था मिली जानकारी के अनुसार 35 विधायक हैदराबाद भेजे जा रहे थे।

वहीं इस मामले में गुरूवार को काफी अपडेट सामने आए, झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से गुरूवार की शाम मुलाकात के बाद झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने कहा- "हमने मांग की है कि सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। उन्होंने (राज्यपाल) कहा कि प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी..."

झारखंड की सत्ता में उस वक्त बड़ा परिवर्तन हो गया...

गौर हो कि झारखंड की सत्ता में उस वक्त बड़ा परिवर्तन हो गया जब जमीन घोटाला मामले में फंसे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया, गौर हो कि इस मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय और हेमंत सोरेन के बीच काफी लुकाछिपी जैसा चला आखिर बुधवार शाम हेमंत सोरेन ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा, हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें