वाराणसी

Vyas Ji Basement Video: ज्ञानवापी व्यास तहखाने में कब-कब होगी पूजा-आरती? मंदिर प्रशासन ने जारी किया शेड्यूल

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 1, 2024, 07:35 PM IST

Gyanvapi Vyas Ji Basement Aarti Puja Schedule: ज्ञानवापी मस्जिद के व्यास जी तहखाने में आरती और पूजन को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने टाइम टेबल जारी कर दिया है जिसके अनुसार व्यास तहखाने में प्रतिदिन पांच आरती होगी।

Image

ज्ञानवापी मस्जिद के व्यास जी तहखाने में आरती और पूजन को लेकर टाइम टेबल जारी

Gyanvapi Vyas Ji Basement Aarti Puja Schedule: ज्ञानवापी केस ( Gyanvapi Case) में बुधवार को वाराणसी की जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। जिला अदालत ने ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी के तहखाने (Vyas Ji Basement) में पूजा करने की हिंदू पक्ष की मांग स्वीकार कर ली और जिला प्रशासन, विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट और हिंदू वादियों को एक सप्ताह के भीतर तहखाने में पूजा-पाठ की व्यवस्था करने का आदेश दिया, वाराणसी कोर्ट के इस आदेश के बाद हिंदू पक्ष ने बुधवार रात ही तहखाने में पूजा-पाठ की।

वहीं व्यास जी तहखाने में पूजा और आरती को लेकर बड़ा अपडेट गुरूवार यानी 1 फरवरी को सामने आया, बताया जा रहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद के व्यास जी तहखाने में आरती और पूजन को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने टाइम टेबल (Puja Aarti Time Table) जारी कर दिया है, उसके मुताबिक व्यास तहखाने में प्रतिदिन पांच आरती होंगी।

( Gyanvapi Vyas Ji Basement Puja Aarti Time Table)-

क्रम संख्या आरती आरती का समय
1-मंगला आरतीभोर में साढ़े तीन बजे
2-भोग आरतीदोपहर 12 बजे
3-अपरान्ह आरतीशाम 4 बजे
4-सायंकालीन आरतीशाम 7 बजे
5-शयन आरती रात 10 बजे

व्यास जी तहखाने में पूजा-पाठ का Video सामने आया

वहीं इससे पहले व्यास जी तहखाने में पूजा-पाठ का एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो में पुजारी को वहां आरती करते देखा जा सकता है वहीं तहखाने में पूजा शुरू करने से पहले उसे गंगा जल से पवित्र किया गया।

व्यास तहखाने को खोलने के बाद उसकी साफ-सफाई और शुद्धिकरण

व्यास तहखाने को खोलने के बाद उसकी साफ-सफाई और शुद्धिकरण कराया गया, फिर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले आचार्य गणेश्वर द्रविड़ ने कलश स्थापित किया, कलश स्थापित होने के बाद मंत्रोच्चार कर गौरी-गणेश की आरती की गई और सभी देवताओं का स्मरण कर पूजन किया गया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article