LIVE

Budget Expectations 2024 LIVE Updates: 11 बजे बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री, यूनियन कैबिनेट ने अंतरिम बजट को दिखाई हरी झंडी

Budget Expectations 2024 LIVE Updates: 11 बजे बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री, यूनियन कैबिनेट ने अंतरिम बजट को दिखाई हरी झंडी
Budget Expectations 2024 LIVE Updates: 11 बजे बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री, यूनियन कैबिनेट ने अंतरिम बजट को दिखाई हरी झंडी

Budget Expectations 2024, बजट से उम्मीदें, kya hoga Sasta Aur kya ho sakta hai mahanga, FM Nirmala Sitharaman Interim Budget Prediction LIVE Updates: 1 फरवरी यानी आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करने जा रही हैं। इस बजट से अलग-अलग वर्गों की कई उम्मीदे हैं। इनमें किसान, सैलेरी क्लास, महिलाएं, युवा और गरीब तबका भी शामिल है। इस साल आम चुनाव होंगे, इसलिए ये अंतरिम बजट होगा। फुल बजट आम चुनावों के बाद चुनकर आने वाली नई सरकार पेश करेगी। आज पेश किया जाने वाला अंतरिम बजट फुल बजट से पहले एक रोडमैप की तरह होगा।

Check- Budget 2024 Kya hua sasta or Kya hua Mehnga Live | New Income Tax Slab 2024 2025 for Salaried Employees Live Updates in Hindi

FEB 01, 2024 11:01 IST

Budget Expectations 2024 LIVE Updates: बजट भाषण शुरू, यहां देखें सारी अपडेट्स

बजट भाषण शुरू हो गया है। आप सारी अपडेट्स देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। यहां आपको अंतरिम बजट से जुड़ीं सभी अपडेट मिलेंगी। ये चौथा पेपरलेस बजट होगा। इससे पिछले तीन बजट भी पेपरलेस रहे हैं।
FEB 01, 2024 10:53 IST

Budget Expectations 2024 LIVE Updates: जानिए क्या है स्पेस सेक्टर की उम्मीदें

सरकार सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल और ग्राउंड इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग को जीएसटी में रियायत दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो इससे इस इंडस्ट्री को काफी राहत मिलेगी। इसकी ग्रोथ रेट बढ़ेगी। स्पेस सेक्टर में कई स्टार्टअप बहुत अच्छा परफॉर्मेंस कर रहे हैं। ऐसे में सरकार उन्हें सपोर्ट कर सकती है।
FEB 01, 2024 10:41 IST

Budget Expectations 2024 LIVE Updates: बढ़ाई जा सकती है फसलों की एमएसपी

सरकार किसानों को आकर्षित करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। वहीं किसानों को आकर्षित करने के लिए कृषि लोन पर ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की जा सकती है। ये दोनों ऐलान किसानों के लिए काफी राहत भरे होंगे।
FEB 01, 2024 10:12 IST

Budget Expectations 2024 LIVE Updates: बजट के बाद 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी वित्त मंत्री

बजट पेश करने के बाद 4 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस नेशनल मीडिया सेंटर, नई दिल्ली में होगी। बजट से पहले 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में संबोधन दिया था। उन्होंने भी अपने बजट में GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) का जिक्र किया था।
FEB 01, 2024 09:59 IST

Budget Expectations 2024 LIVE Updates: 7 फीसदी ग्रोथ रेट का अनुमान

बजट से दो दिन पहले पेश किए आर्थिक रिव्यू में अनुमान लगाया गया है कि अगले वित्त वर्ष में भारत की विकास दर 7 फीसदी रह सकती है। आर्थिक रिव्यू के अनुसार 7 फीसदी की ग्रोथ के लिए खास उपायों की जरूरत नहीं होगी। दरअसल भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है।
FEB 01, 2024 09:41 IST

Budget Expectations 2024 LIVE Updates: टूरिज्म सेक्टर पर भी रहेगी नजर

स्वदेश दर्शन और देखो अपना देश जैसे इनिशिएटिव ने घरेलू टूरिज्म को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 2023 में भारत में जी20 शिखर सम्मेलन और क्रिकेट विश्व कप सहित कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की मेजबानी की गई। ऐसे में बजट में टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी को प्रोत्साहित करने वाली घोषणाएं की जा सकती हैं।
FEB 01, 2024 09:30 IST

Budget Expectations 2024 LIVE Updates: खर्च कंट्रोल करने पर रहेगा फोकस

सरकार का ध्यान बजट में खर्चों को कंट्रोल करने पर भी रहेगा। फिर भी सरकार पूंजीगत खर्च में बढ़ोतरी कर सकती है।
FEB 01, 2024 09:25 IST

Budget Expectations 2024 LIVE Updates: होम लोन के ब्याज पर बढ़ सकती है टैक्स छूट

होम लोन के ब्याज पर टैक्स कटौती की राशि को बढ़ाकर कम से कम 5 लाख रुपये किया जा सकता है। इससे होम लोन लेने वालों को राहत मिलेगी।
FEB 01, 2024 08:57 IST

Budget Expectations 2024 LIVE Updates: ज्वैलरी सेक्टर की है ये डिमांड

सोने की कीमतें बढ़ने के कारण ज्वैलरी सेक्टर की डिमांड है कि पैन कार्ड ट्रांजेक्शन लिमिट को मौजूदा दो लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किया जाए।
FEB 01, 2024 08:50 IST

Budget Expectations 2024 LIVE Updates: शिक्षा क्षेत्र के लिए बढ़ेगा आवंटन

शिक्षा क्षेत्र के लिए आवंटन राशि बढ़ाई जा सकती है। पिछली बार 68,805 करोड़ रु का आवंटन हुआ था।
FEB 01, 2024 08:37 IST

Budget Expectations 2024 LIVE Updates: पीएलआई योजना से 3-3.5 लाख करोड़ रु का इंडस्ट्रियल कैपेक्स जनरेट होने की उम्मीद

प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना से 3-3.5 लाख करोड़ रुपये का इंडस्ट्रियल कैपेक्स (कैपेक्स) जनरेट होने की उम्मीद है।
FEB 01, 2024 08:23 IST

Budget Expectations 2024 LIVE Updates: 14 रु बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों 14 रु का इजाफा किया गया है।
FEB 01, 2024 08:13 IST

Budget Expectations 2024 LIVE Updates: कमर्शियल सिलेंडर हो गया महंगा

1 फरवरी से कमर्शियल सिलेंडर महंगा हो गया है। बजट से पहले ही जनता को झटका लगा है।
FEB 01, 2024 07:54 IST

Budget Expectations 2024 LIVE Updates: सड़क, रेल और हवाई परिवहन के लिए नया रोडमैप हो सकता है घोषित

आज पेश होने वाले बजट में सड़क, रेल और हवाई परिवहन की तेज ग्रोथ के लिए बजट में एक नया रोडमैप पेश किया जा सकता है।
FEB 01, 2024 07:38 IST

Budget Expectations 2024 LIVE Updates: पिछले बजट में कितना था पूंजीगत खर्च

पिछले बजट में मोदी सरकार ने पूंजीगत खर्च के लिए 10 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया था।
FEB 01, 2024 07:37 IST

Budget Expectations 2024 LIVE Updates: स्टील सेक्टर की क्या है मांग

स्टील सेक्टर को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024-25 के आम बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ेगा। इससे स्टील सेक्टर को फायदा होगा।
FEB 01, 2024 07:10 IST

Budget Expectations 2024 LIVE Updates: टेक सेक्टर की क्या हैं उम्मीदें

टेक सेक्टर को उम्मीद है कि सरकार PLI (प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव) पॉलिसी का विस्तार कर सकती है। इससे लोकल प्रोडक्शन मजबूत होगा। वहीं स्वदेशी कंपोनेंट सप्लाई चेक को प्रोत्साहन मिलेगा।
FEB 01, 2024 07:00 IST

Budget Expectations 2024 LIVE Updates: कारोबार के लिए पैन का इस्तेमाल

पिछले बजट में सरकारी एजेंसियों के सभी डिजिटल सिस्टम्स के लिए पैन को सामान्‍य आईडी के रूप में प्रयोग किया जाने का ऐलान हुआ था। इससे कारोबार करना आसान होने की बात कही गई थी।
FEB 01, 2024 06:49 IST

Budget Expectations 2024 LIVE Updates: निर्मला सीतारमण का होगा छठा बजट

आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना छठा बजट पेश करेंगी।
FEB 01, 2024 06:41 IST

Budget Expectations 2024 LIVE Updates: इनकम टैक्स पर 2019 जैसा होगा कमाल !

साल 2019 में पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट में 5 लाख रुपये तक की इनकम को टैक्स फ्री कर दिया था। ऐसे में इस बार ऐसी उम्मीदें निर्मला सीतारमण से हैं। जिसमें वह टैक्सपेयर को बड़ी राहत दे सकती हैं।