आज की ताजा खबर: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, पालघर में इमारत का हिस्सा ढहने के बाद 250 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, कोई घायल नहीं
आज की ताजा खबर, 08 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज लाइव: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह 11 बजे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों और पीएचडी शोधार्थियों को संबोधित करेंगे। झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्रों की गतिविधियां आज तेज रहने वाली हैं। एक तरफ छात्रों के प्रतिनिधिमंडल और राज्य सरकार के बीच स्टेट गेस्ट हाउस में वार्ता प्रस्तावित है अमेरिका में सीनेट ने लंबे समय से लंबित रूस की तेल और गैस बिक्री पर लगने वाले प्रतिबंधों से संबंधित विधेयक (बिल) को मंजूरी दे दी है। झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों की राज्य सरकार के साथ पहले दौर की मीटिंग खत्म हो गई है. हेमंत सोरेन सरकार ने 4 मंत्रियों का एक पैनल बनाया था जिसने 10 छात्रों के डेलिगेशन से बात की।
आज की ताजा खबर: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, पालघर में इमारत का हिस्सा ढहने के बाद 250 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, कोई घायल नहीं
अमेरिका में सीनेट ने लंबे समय से लंबित रूस की तेल और गैस बिक्री पर लगने वाले प्रतिबंधों से संबंधित विधेयक (बिल) को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक से संबंधित कानून लागू होने का सर्वाधिक असर भारत, चीन, जापान और यूरोप के कुछ देशों पर पड़ सकता है। इन देशों के माल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप 100 प्रतिशत तक टैरिफ (आयात शुल्क) लगा सकेंगे।
अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद को शनिवार को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। इसके लिए कसारी-मसारी में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उनका शव फिलहाल कसारी-मसारी के पास हटवा गांव में रखा है. यहां अबान की बुआ प्रवीन कुरैशी रहती हैं. शुक्रवार को यहां मय्यत के आखिरी दीदार के लिए काफी लोग पहुंचे थे।
झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्रों की गतिविधियां आज तेज रहने वाली हैं। एक तरफ छात्रों के प्रतिनिधिमंडल और राज्य सरकार के बीच स्टेट गेस्ट हाउस में वार्ता प्रस्तावित है, वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से सुबह 11 बजे विशाल मार्च निकाला जाएगा। छात्र प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच होने वाली बैठक को आंदोलन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इस वार्ता में छात्रों से जुड़े परीक्षा और भर्ती संबंधी मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। छात्रों की ओर से लंबे समय से JPSC-JSSC की परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए जाते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह 11 बजे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों और पीएचडी शोधार्थियों को संबोधित करेंगे।
असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 99 हुई
राजा रघुवंशी के दो भाई गिरफ्तार, ढाबे में अवैध तौर पर परोसी जा रही थी शराब
मेरठ में पुलिस ने नौ माह की अपहृत बच्ची को बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
चार उच्च न्यायालयों में 30 न्यायाधीश नियुक्त किए गए
डोनाल्ड ट्रंप के दामाद माइकल बोलोस निजी यात्रा पर कोच्चि पहुंचे
सूत्रों ने बताया कि वह शनिवार को ही केरल से रवाना हो सकते हैं।
