LIVE

07 जून 2025 हिंदी न्यूज़: केदारनाथ यात्रा के बीच हाईवे में एक 'हेलीकाप्टर' की इमरजेंसी लैंडिंग, राहुल ने ‘‘मैच फिक्सिंग'' का किया दावा

Shashank Shekhar MishraUpdated Jun 7, 2025, 17:58 IST

07 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: केदारनाथ यात्रा के बीच में एक हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का मामला सामने आया है, बताते हैं कि यह घटना फाटा बड़ासू के पास बीच हाईवे में सामने आई जहां हेलीकॉप्टर को अचानक सड़क पर लैंड करना पड़ा, घटना के पीछे हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी बताई जा रही है, जिसके चलते ऐसा हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 में शामिल होने के लिए कनाडा का दौरा करेंगे। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी को खुद कनाडा के पीएम मार्क कार्नी का फोन आया था। इस कॉल के दौरान कनाडा के पीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जी7 का न्योता दिया। श्रीनगर और कटरा के बीच आज से वंदे भारत ट्रेनों की नियमित सेवाएं शुरू हो जाएगी।

07 जून 2025 हिंदी न्यूज़: केदारनाथ यात्रा के बीच हाईवे में एक 'हेलीकाप्टर' की इमरजेंसी लैंडिंग, राहुल ने ‘‘मैच फिक्सिंग'' का किया दावा
07 जून 2025 हिंदी न्यूज़: केदारनाथ यात्रा के बीच हाईवे में एक 'हेलीकाप्टर' की इमरजेंसी लैंडिंग, राहुल ने ‘‘मैच फिक्सिंग'' का किया दावा

07 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: केदारनाथ यात्रा के बीच में एक हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का मामला सामने आया है, बताते हैं कि यह घटना फाटा बड़ासू के पास बीच हाईवे में सामने आई जहां हेलीकॉप्टर को अचानक सड़क पर लैंड करना पड़ा, घटना के पीछे हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी बताई जा रही है, जिसके चलते ऐसा हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 में शामिल होने के लिए कनाडा का दौरा करेंगे। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी को खुद कनाडा के पीएम मार्क कार्नी का फोन आया था। इस कॉल के दौरान कनाडा के पीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जी7 का न्योता दिया। श्रीनगर और कटरा के बीच आज से वंदे भारत ट्रेनों की नियमित सेवाएं शुरू हो जाएगी।

  • जी7 समिट में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

  • श्रीनगर और कटरा के बीच आज से वंदे भारत ट्रेनों की नियमित सेवाएं होंगी शुरू

  • फिल्म निर्माता मनीष गुप्ता पर चाकू से अपने वाहन चालक को घायल करने का मामला दर्ज

  • तृणमूल की सुष्मिता देव ने एनसीडब्ल्यू में सुधार की मांग की, दिग्विजय को पत्र लिखा

  • पंजाब सरकार ने लुधियाना के सतर्कता एसएसपी को निलंबित किया

JUN 07, 2025 17:58 IST

कश्मीर में उत्साह से साथ मनाई गई 'ईद-उल-अजहा'

कश्मीर में शनिवार को 'ईद-उल-अजहा' मनाई गई और बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में एकत्र हुए। अधिकारियों ने बताया कि लोगों की सबसे अधिक भीड़ हजरतबल दरगाह पर देखी गई, जहां 40,000 से अधिक लोग नमाज के लिए एकत्र हुए। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्रियों फारूक अब्दुल्ला एवं महबूबा मुफ्ती ने हजरतबल में नमाज अदा की।
JUN 07, 2025 17:45 IST

राहुल चुनावी हारों से हताश होकर लगा रहे आरोप: जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी द्वारा 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को ‘लोकतंत्र में धांधली करने का ब्लूप्रिंट’ करार दिये जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता कई चुनाव में हार से दुखी और हताश है और इसलिए ‘‘विचित्र साजिशें रचने का’’ आरोप लगा रहे हैं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ‘‘लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट’’ थे। उन्होंने कहा कि यह ‘‘मैच फिक्सिंग’’ अब बिहार में भी दोहराई जाएगी और फिर उन जगहों पर भी ऐसा ही किया जाएगा, जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हार रही होगी।
JUN 07, 2025 15:46 IST

राहुल गांधी ने ‘‘मैच फिक्सिंग'' का किया दावा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ‘‘लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट’’ था। उन्होंने कहा कि यह ‘‘मैच फिक्सिंग’’ अब बिहार में भी दोहराई जाएगी और फिर उन जगहों पर भी ऐसा ही किया जाएगा, जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हार रही होगी।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘‘मैच फिक्स’’ किए गए चुनाव लोकतंत्र के लिए जहर हैं। उन्होंने कहा कि जो पक्ष धोखाधड़ी करता है, वो भले ही जीत जाए, लेकिन इससे लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर होती हैं और जनता का नतीजों से भरोसा उठ जाता है।
JUN 07, 2025 14:54 IST

केदारनाथ यात्रा के बीच हाईवे में एक 'हेलीकाप्टर' की इमरजेंसी लैंडिंग

केदारनाथ यात्रा के बीच में एक हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का मामला सामने आया है, बताते हैं कि यह घटना फाटा बड़ासू के पास बीच हाईवे में सामने आई जहां हेलीकॉप्टर को अचानक सड़क पर लैंड करना पड़ा, घटना के पीछे हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी बताई जा रही है, जिसके चलते ऐसा हुआ। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUN 07, 2025 14:53 IST

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने अस्पताल में शाइन टॉम चाको से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने तमिलनाडु के धर्मपुरी के पास हुए कार हादसे में घायल हुए मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको और उनकी मां से शनिवार को मुलाकात की। इस हादसे मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको के पिता का निधन हो गया था। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री गोपी ने पत्रकारों को बताया कि चाको के बाएं हाथ की हड्डी टूट गई है और उनके हाथ का ऑपरेशन करने की आवश्यकता है, जबकि उनकी मां की कमर में मामूली जख्म है।
JUN 07, 2025 13:14 IST

महाराष्ट्र: कल्याण में बकरीद के दौरान दुर्गाडी मंदिर बंद, शिवसेना ने जताया विरोध

बकरीद के अवसर पर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नगर कल्याण स्थित दुर्गा माता मंदिर को अस्थायी रूप से बंद करने का प्रशासनिक निर्णय विवाद का कारण बन गया है। इस फैसले पर शिवसेना और शिवसेना यूबीटी ने तीव्र विरोध जताया है। मंदिर में भक्तों को घंटियां बजाने और दर्शन करने की अनुमति न दिए जाने से हिंदू समुदाय में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
JUN 07, 2025 13:13 IST

अमित शाह का तमिलनाडु दौरा: मीनाक्षी मंदिर में करेंगे पूजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार देर शाम दिल्ली से विशेष विमान के जरिए तमिलनाडु के मदुरै पहुंचेंगे। वह यहां भाजपा के दक्षिणी जिलों के पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे। अपने दौरे के दौरान अमित शाह चिंतामणि रिंग रोड पर एक निजी होटल में ठहरेंगे। अगले दिन 8 जून को वह सुबह प्रसिद्ध मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और इसके बाद ओथाकदाई में आयोजित भाजपा की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में दक्षिणी तमिलनाडु के पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
JUN 07, 2025 13:12 IST

बावनकुले ने 'महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग' वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में गड़बड़ी की ओर इशारा करते हुए 'मैच फिक्सिंग' की बात कही थी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के इसी बयान पर सवाल उठाते हुए बावनकुले ने कुछ आंकड़े प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि राहुल गांधी झूठ फैला रहे हैं।
JUN 07, 2025 13:11 IST

बेंगलुरु भगदड़ मामला : सीआरएफ ने राज्य सरकार को निलंबित करने का आग्रह किया

चिन्नास्वामी स्टेडियम में चार जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए। इस घटना ने कर्नाटक में एक बड़ा राजनीतिक तूफान भी खड़ा कर दिया है। एक मानवाधिकार समूह ने गवर्नर थावरचंद गहलोत से घटना की न्यायिक जांच होने तक राज्य सरकार को निलंबित करने का आग्रह किया है।
JUN 07, 2025 12:33 IST

कनाडा ने भी माना भारत का लोहा

जी 7 देश अपने आगामी शिखर सम्मेलन में सुरक्षा और ऊर्जा सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सबसे अधिक आबादी वाला देश है, इसलिए उसे इस स्थान पर होना चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUN 07, 2025 11:46 IST

कोविड-19 का केरल, दिल्ली और बंगाल में सबसे ज्यादा असर

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,000 से अधिक हो गई है और केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है जिसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली सबसे अधिक प्रभावित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े से यह जानकारी मिली।
JUN 07, 2025 11:43 IST

401 अग्निवीर भारतीय सेना में हुए शामिल

आर्मी एयर डिफेंस सेंटर में 5 जून 2025 को एक गर्वपूर्ण और यादगार पल देखने को मिला, जब अग्निवीरों की पांचवीं बैच की पासिंग आउट परेड (POP) का आयोजन किया गया। समारोह की समीक्षा ब्रिगेडियर हेमंत सिंह, कमांडेंट, आर्मी एयर डिफेंस सेंटर ने की। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUN 07, 2025 10:53 IST

ईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद अल अजहा की शुभकामनाएं दी हैं। दोनों ने एक्स पोस्ट के जरिए इसे सद्भाव और शांति के ताने बाने में बुना पर्व बताया है।
राष्ट्रपति के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा गया है, "ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार बलिदान, आस्था और अनेक उदात्त आदर्शों के महत्व को समझाता है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर समाज और देश के लिए समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लें।
JUN 07, 2025 10:10 IST

ट्रंप ने विवादित 'क्विट स्काईज' प्रोग्राम किया बंद

विवादास्पद प्रोग्राम 'क्विट स्काईज' को ट्रंप प्रशासन ने बंद कर दिया है। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) की सचिव क्रिस्टी नोएम ने गुरुवार को इस कार्यक्रम को बंद करने की घोषणा करते हुए इसकी जांच की बात कही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUN 07, 2025 09:36 IST

बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष के काफिले में घुसा ट्रक

बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। शुक्रवार देर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके काफिले में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक पुलिसकर्मी और एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा कई अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
JUN 07, 2025 08:43 IST

रूस ने यूक्रेन में 400 ड्रोन और 40 मिसाइलें दागीं

यूक्रेन द्वारा रूस के परमाणु बमवर्षक विमानों को निशाना बनाए जाने के कुछ दिनों बाद मॉस्को ने लगभग पूरे यूक्रेन पर हमला किया है जिसमें 400 से ज्यादा ड्रोन और 40 मिसाइलें दागी गईं। मिसाइलों और ड्रोन हमलों से कम से कम नौ क्षेत्र प्रभावित हुए। इनमें कीव, लविवि और सुमी शामिल हैं। इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUN 07, 2025 07:38 IST

एलन मस्क के सोशल मीडिया पोल को मिला लोगों का भारी समर्थन

एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन पर लगातार हमला करते हुए गुरुवार को एक सर्वेक्षण शुरू किया, जिसमें 200 मिलियन से अधिक अनुयायियों से पूछा गया कि क्या अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का समय आ गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUN 07, 2025 06:56 IST

उत्तरी चिली में 6.4 तीव्रता का भूकंप

उत्तरी चिली में शुक्रवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे बुनियादी ढांचे को मामूली नुकसान पहुंचा और 20,000 से अधिक लोगों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अधिकारियों ने भूकंप के बाद किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दी है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:15 बजे आया और इसका केंद्र अटाकामा रेगिस्तान के तट के पास धरती से 76 किलोमीटर नीचे स्थित था।
JUN 07, 2025 06:32 IST

फिल्म निर्माता मनीष गुप्ता पर चाकू से अपने वाहन चालक को घायल करने का मामला दर्ज

फिल्म निर्माता मनीष गुप्ता पर अपने वाहन चालक को रसोई के चाकू से घायल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चालक के वेतन को लेकर हुए विवाद के बाद मनीष ने उसे चाकू से घायल कर दिया था। वर्सोवा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात सागर संजोग बिल्डिंग स्थित गुप्ता के आवास में हुई। अधिकारी ने बताया कि गुप्ता ने कथित तौर पर अपने तीन साल पुराने चालक रजीबुल इस्लाम लश्कर (32) को घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि गुप्ता पर मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।
JUN 07, 2025 06:31 IST

तृणमूल की सुष्मिता देव ने एनसीडब्ल्यू में सुधार की मांग की, दिग्विजय को पत्र लिखा

तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य सुष्मिता देव ने शुक्रवार को शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह को पत्र लिखकर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) में स्वायत्तता, विश्वसनीयता और प्रभावशीलता लाने के लिए सुधारों की मांग की। देव समिति की सदस्य भी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने पत्र की एक प्रति साझा की और आरोप लगाया कि आयोग विपक्ष शासित राज्यों में मामलों को "चुनकर" ले रहा है। देव ने अपने पत्र में कहा, "हालांकि मैं एनसीडब्ल्यू में सुधार के लिए संघर्ष कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ सहानुभूति रखती हूं, लेकिन उचित जांच के बिना उनके पक्षपातपूर्ण कार्यों ने उन्हें एक दुष्ट अधिकारी बना दिया है। केवल उन राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं को उजागर करना, जहां भाजपा सत्ता में नहीं है, एक शर्मनाक बात है।