आज की ताजा खबर 06 सितंबर 2026:केंद्र ने 8 हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस किए नियुक्त, केतन अग्रवाल हत्या केस में तीसरी गिरफ्तारी
आज की ताजा खबर 06 सितंबर 2026: केंद्र सरकार ने शनिवार को देश के विभिन्न हाईकोर्ट में आठ चीफ जस्टिस नियुक्त किए हैं। यह नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के कुछ दिनों बाद हुई हैं। केतन अग्रवाल हत्या केस में पुलिस ने शनिवार को बताया कि पुणे में महिला के मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में दो मुख्य आरोपियों, सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी के बाद अब एक तीसरे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
आज की ताजा खबर 06 सितंबर 2026:केंद्र ने 8 हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस किए नियुक्त, केतन अग्रवाल हत्या केस में तीसरी गिरफ्तारी
केतन अग्रवाल हत्या केस में पुलिस ने शनिवार को बताया कि पुणे में महिला के मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में दो मुख्य आरोपियों, सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी के बाद अब एक तीसरे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए इस व्यक्ति की पहचान रितेश हांगे के रूप में हुई है, जो चेतन चौधरी का मित्र है और कथित तौर पर 18 जून को लोहागढ़ किले में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या की योजना बनाने में शामिल था, जब अग्रवाल सिया गोयल के साथ ट्रेकिंग पर थे।
