LIVE

आज की ताजा खबर, 06 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: 12 मई को CM की शपथ ले सकते हैं हिमंता बिस्वा सरमा, बिहार के सारण में सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, छह घायल

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ बंगाल चुनाव, ईरान यूएस युद्ध, मौसम का ताजा के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: वियतनाम के राष्ट्रपति की आज पीएम मोदी से मुलाकात होगी। पहले राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। कोलकाता के प्रसिद्ध हॉग मार्केट (न्यू मार्केट) इलाके में मंगलवार रात स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब एक अनियंत्रित भीड़ ने बुलडोजर की मदद से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के यूनियन दफ्तर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल में हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। 8 मई को पश्चिम बंगाल में होगी विधायक दल की बैठक है। गृह मंत्री अमित शाह विधायक दल की बैठक में रहेंगे मौजूद। 9 मई को पश्चिम बंगाल में होगा शपथ ग्रहण। सूत्रों के मुताबिक, हिमंता बिस्वा सरमा 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं

Piyush KumarUpdated May 6, 2026, 19:24 IST
आज की ताजा खबर, 06 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: 12 मई को CM की शपथ ले सकते हैं हिमंता बिस्वा सरमा, बिहार के सारण में सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, छह घायल

आज की ताजा खबर, 06 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: 12 मई को CM की शपथ ले सकते हैं हिमंता बिस्वा सरमा, बिहार के सारण में सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, छह घायल

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ बंगाल चुनाव, ईरान यूएस युद्ध, मौसम का ताजा के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार की राजधानी पटना के दौरे पर रहेंगे, जहाँ वे एनडीए (NDA) के प्रमुख नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक का मुख्य एजेंडा सम्राट चौधरी सरकार के बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार को अंतिम रूप देना है। 7 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले शाह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है, जिसमें वे जेडीयू, एलजेपी (रामविलास) और हम (HAM) जैसे सहयोगी दलों के साथ मंत्रियों के नामों और विभागों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लगाएंगे। गांधी मैदान में होने वाले इस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है, जिसे लेकर पटना में सुरक्षा और तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

वियतनाम के राष्ट्रपति की आज पीएम मोदी से मुलाकात होगी। पहले राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। कोलकाता के प्रसिद्ध हॉग मार्केट (न्यू मार्केट) इलाके में मंगलवार रात स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब एक अनियंत्रित भीड़ ने बुलडोजर की मदद से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के यूनियन दफ्तर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इलाके में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। टीएमसी ने आरोप लगाया है कि यह हमला सुनियोजित था और जानबूझकर उनके यूनियन कार्यालय को निशाना बनाया गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल में हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य चुनाव आयुक्त ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), कोलकाता पुलिस आयुक्त, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक, साथ ही सभी जिला मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और पुलिस अधिकारियों को निरंतर गश्त बनाए रखने का आदेश दिया।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। लक्ष्मीसागर थाना क्षेत्र स्थित बसंत भिल्ला अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

8 मई को पश्चिम बंगाल में होगी विधायक दल की बैठक है। गृह मंत्री अमित शाह विधायक दल की बैठक में रहेंगे मौजूद। 9 मई को पश्चिम बंगाल में होगा शपथ ग्रहण।

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का बुधवार (6 मई 2026) को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत (Ceremonial Reception) किया गया। वियतनाम के राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है। राष्ट्रपति भवन पहुँचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी अगवानी की, जहां उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। हिमंता बिस्वा सरमा 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

MAY 06, 2026 19:24 IST

मुंबई के T2 एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर आग

मुंबई के अंधेरी (ईस्ट) में अंडरग्राउंड T2 एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर आग लग गई। इसके बाद यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। फिलहाल इस घटना में कोई घायल नहीं है।
MAY 06, 2026 19:22 IST

मुंबई के टी2 मेट्रो स्टेशन पर आग लगी

मुंबई के टी2 मेट्रो स्टेशन पर आग लग गई; सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं, कोई घायल नहीं हुआ।
MAY 06, 2026 19:19 IST

हरियाणा के हिसार के एक होटम में भीषण आग

हरियाणा के हिसार स्थित डिजायर होटल में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल है कि उसका घना धुआं करीब पांच किलोमीटर दूर तक साफ दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई हैं।
MAY 06, 2026 19:02 IST

ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद, AIOCD ने किया ऐलान


ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने 20 मई 2026 को देशभर में एक दिवसीय बंद का आह्वान किया है। संगठन के अनुसार, अवैध ई-फार्मेसी, फर्जी प्रिस्क्रिप्शन और कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा ‘डीप डिस्काउंट’ से दवा विक्रेताओं के साथ-साथ जनस्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। AIOCD का कहना है कि इन गतिविधियों से करीब 5 करोड़ लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है।
MAY 06, 2026 18:19 IST

पुणे में नौ साल की पोती के साथ छेड़छाड़ करने पर 70 वर्षीय दादा गिरफ्तार

महाराष्ट्र में पुणे के पार्वती इलाके में एक झुग्गी-झोपड़ी में अपनी नाबालिग पोती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले 70 वर्षीय एक व्यक्ति को घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे इस व्यक्ति ने नौ साल की अपनी पोती के सााथ गलत हरकत की। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपी ने नशे की हालत में अपनी नाबालिग पोती को बहला-फुसलाकर एक कमरे में बुलाया और उसके कपड़े उतारने की कोशिश की। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर सतर्क पड़ोसियों को इसकी भनक लग गई, जिन्होंने दरवाज़ा तोड़कर उसे बचाया।" उन्होंने कहा कि पड़ोसियों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया जिसके बाद एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा, "पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए तत्काल ससून जनरल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया कि उसके साथ यौन संबंध नहीं बनाया गया था। फिर भी बच्ची को निगरानी में रखा गया और बाद में उसे छुट्टी दे दी गई। उसकी हालत अब स्थिर है।" इस घटना के कारण इलाके में तनाव फैल गया तथा आस-पास के लोग विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर जमा हो गए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, और फिलहाल इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण है। आरोपी को भारतीय न्याय संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।
MAY 06, 2026 17:06 IST

पंजाब में स्कूल के लिए घर से निकली बच्ची को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला

पंजाब में होशियारपुर जिले के एक गांव में बुधवार सुबह आवारा कुत्तों के झुंड ने आठ वर्षीय एक बच्ची को नोंचकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि मृत बच्ची की पहचान सलोनी के रूप में हुई है। उसने बताया कि सलोनी के पिता प्यारेलाल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं तथा फिलहाल अपने परिवार के साथ वह टांडा थानाक्षेत्र में खराल खुर्द गांव में रह रहे हैं। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब साढ़े आठ बजे लड़की स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी तथा रास्ते में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उसे घेर लिया एवं नोंच डाला। पुलिस के अनुसार जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में उन्होंने उसे सड़क किनारे खून से लथपथ पाया। पुलिस का कहना है कि सलोनी को तत्काल टांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लिया और घटना की जांच शुरू कर दी।
MAY 06, 2026 15:56 IST

बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत में 10-12 मई, 2026 को अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक, बिजली और40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर 06 मई को व्यापक वर्षा के साथ गरज-चमक, बिजली और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 6-7 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक, बिजली और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
MAY 06, 2026 15:54 IST

बिहार के सारण जिले में सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, छह घायल

बिहार के सारण जिले में बुधवार की सुबह एक सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। यह घटना जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुर-रेवेलगंज सड़क पर हुई। छपरा सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ने बताया, "सुबह करीब पौने छह बजे ब्रह्मपुर से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन, जिसमें 12 लोग सवार थे, अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने सड़क पर गिरे चार लोगों को कुचल दिया, जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।"
MAY 06, 2026 13:28 IST

अहमदाबाद में सड़क धंसने से बाइक सवार गड्ढे में गिरा, रेस्क्यू

अहमदाबाद के वटवा इलाके में सड़क धंसने की घटना। बीबी तलाव के पास बाइक सवार युवक गड्ढे में गिरा। देर रात हादसा होने की जानकारी। फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
MAY 06, 2026 13:33 IST

12 मई को सीएम की शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा

सूत्रों के मुताबिक, हिमंता बिस्वा सरमा 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं
MAY 06, 2026 11:45 IST

नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे ललन सिंह और संजय झा

नीतीश कुमार से मुलाकात करने ललन सिंह और संजय झा उनके आवास पर पहुंचे। तीनों नेताओं का मंत्रिमंडल विस्तार पर मीटिंग चल रही है।
MAY 06, 2026 11:20 IST

राष्ट्रपति भवन में वियतनाम के राष्ट्रपति 'तो लाम' का भव्य स्वागत

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का बुधवार (6 मई 2026) को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत (Ceremonial Reception) किया गया। वियतनाम के राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है। राष्ट्रपति भवन पहुँचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी अगवानी की, जहां उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया।
MAY 06, 2026 11:16 IST

IRCTC घोटाला: लालू परिवार पर आरोप तय करने को लेकर फैसला टला

लालू परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, हालांकि उन्हें कानूनी मोर्चे पर थोड़ी और मोहलत मिल गई है। आईआरसीटीसी (IRCTC) घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अपना फैसला एक बार फिर टाल दिया है।

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में मंगलवार को लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ आरोप (Charges) तय करने को लेकर सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था, जिसे आज सुनाया जाना था। हालांकि, कोर्ट ने अब इस फैसले के लिए 22 मई 2026 की नई तारीख तय की है।
MAY 06, 2026 09:33 IST

सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मुंबई एयरपोर्ट के दोनों रनवे बंद

मुंबई एयरपोर्ट प्रशासन ने 7 मई को प्री-मानसून मेंटेनेंस के लिए सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक दोनों रनवे बंद रखने की घोषणा की है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, इस दौरान कोई भी उड़ान टेकऑफ या लैंड नहीं करेगी
MAY 06, 2026 09:25 IST

Bengal Next CM: अमित शाह कल गुरुवार को जाएंगे पश्चिम बंगाल

8 मई को पश्चिम बंगाल में होगी विधायक दल की बैठक है। गृह मंत्री अमित शाह विधायक दल की बैठक में रहेंगे मौजूद। 9 मई को पश्चिम बंगाल में होगा शपथ ग्रहण।
MAY 06, 2026 09:09 IST

बिहार में सियासी सरगर्मी: कैबिनेट विस्तार पर मंथन के लिए आज पटना पहुंचेंगे अमित शाह



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार की राजधानी पटना के दौरे पर रहेंगे, जहाँ वे एनडीए (NDA) के प्रमुख नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक का मुख्य एजेंडा सम्राट चौधरी सरकार के बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार को अंतिम रूप देना है। 7 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले शाह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है, जिसमें वे जेडीयू, एलजेपी (रामविलास) और हम (HAM) जैसे सहयोगी दलों के साथ मंत्रियों के नामों और विभागों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लगाएंगे। गांधी मैदान में होने वाले इस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है, जिसे लेकर पटना में सुरक्षा और तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
MAY 06, 2026 08:40 IST

भुवनेश्वर में दर्दनाक अग्निकांड: अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, महिला समेत दो लोगों की मौत

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। लक्ष्मीसागर थाना क्षेत्र स्थित बसंत भिल्ला अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
MAY 06, 2026 07:00 IST

Bengal Election: बंगाल में हिंसा को लेकर चुनाव आयोग सख्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल में हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य चुनाव आयुक्त ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), कोलकाता पुलिस आयुक्त, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक, साथ ही सभी जिला मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और पुलिस अधिकारियों को निरंतर गश्त बनाए रखने का आदेश दिया।

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के DGs सहित सभी DMs, SPs और पुलिस अधिकारियों को निरंतर गश्त पर रहने के आदेश दिये।
MAY 06, 2026 06:49 IST

आज की ताजा खबर: कोलकाता के न्यू मार्केट में आधी रात माहौल तनावपूर्ण

कोलकाता के प्रसिद्ध हॉग मार्केट (न्यू मार्केट) इलाके में मंगलवार रात स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब एक अनियंत्रित भीड़ ने बुलडोजर की मदद से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के यूनियन दफ्तर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इलाके में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। टीएमसी ने आरोप लगाया है कि यह हमला सुनियोजित था और जानबूझकर उनके यूनियन कार्यालय को निशाना बनाया गया है।
MAY 06, 2026 06:49 IST

आज की ताजा खबर: वियतनाम के राष्ट्रपति की पीएम मोदी से होगी मुलाकात

वियतनाम के राष्ट्रपति की आज पीएम मोदी से मुलाकात होगी। पहले राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा