06 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: पीएम मोदी 4 दिवसीय दौरे पर पहुंचे ब्राजील, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; एलन मस्क ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान
06 जुलाई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं, जिसके दौरान वह 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और राजकीय यात्रा करेंगे। शनिवार शाम (स्थानीय समय) गैलेओ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया गया। यह उनकी पांच देशों की यात्रा का चौथा चरण है। अमेरिकी उद्योगपति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अब सीधे राजनीति में उतरने जा रहे हैं। मस्क ने अपनी नई पार्टी का ऐलान भी कर दिया है। मस्क 'अमेरिका पार्टी' के नाम से नया राजनीतिक दल बनाएंगे।
06 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: पीएम मोदी 4 दिवसीय दौरे पर पहुंचे ब्राजील, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; एलन मस्क ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान