ताजा खबर: Taza Khabar, 04 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली नाबालिग महिला पहलवान ने शिकायत ली वापस
Wrestlers Protest: भारतीय पहलवानों द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के जो आरोप लगाए गए थे। उनमें एक नाबालिग महिला पहलवान ने पॉक्सो एक्ट में शिकायत की थी, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 04 जून 2023 LIVE: बिहार में गिरा निर्माणाधीन पुल, देखते ही देखते गंगा नदी में समा गया अगुवानी-सुल्तानगंज ब्रिज
Bihar Bridge Collapse: भागलपुर के सुल्तानगंज और खगड़िया के बीच गंगा नदी पर बन रहा पुल ताश के पत्तों की तरह बिखर गया, 2014 मैं इस पुल का शिलांन्यास नीतीश कुमार ने किया था।निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर भी नदी में गिर गया, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 04 जून 2023 LIVE:बालासोर रेल हादसाः वीरेंद्र सहवाग ने बढ़ाए मदद के हाथ
Virender Sehwag, Balasore Rail Accident: बालासोर रेल हादसे से पूरा देश दुख में हैं। तमाम लोगों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी ऐसा ही कदम उठाया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के बच्चों को अपने स्कूल में मुफ्त शिक्षा की पेशकश की है, पढें पूरी खबरआज की ताजा खबर 04 जून 2023 LIVE: बालासोर रेल हादसे मामले में CBI जांच की सिफारिश
ओडिशा रेल हादसे मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने रविवार शाम को एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए इसकी घोषणा की है। बता दें कि ओडिशा के बालासोर में हुआ रेल हादसे में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। साथ है सैकड़ों घायल हैं। ओडिशा के अस्पतालों में लावारिश लाशों का ढेर लगा है, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 04 जून 2023 LIVE: ओडिशा रेल हादसे से दुखी गौतम अडाणी ने बढ़ाए मदद के हाथ
Odisha Train Accident: अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने ओडिशा रेल हादसे को लेकर रविवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अडाणी ग्रुप, रेल हादसे में मारे गए लोगों की बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी उठाएगा। बताते चलें कि शुक्रवार, 2 जून को ओडिशा के बालासोर में 3 ट्रेनें हादसे का शिकार हुई थीं, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 04 जून 2023 LIVE: अवधेश राय हत्या मामले में मुख्तार अंसारी पर आ गई फैसले की घड़ी
Awadhesh Rai Murder Case: साल 1991, 3 अगस्त को वाराणसी के लहुराबीर में अवधेश राय की हत्या कर दी गई थी, बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर अवधेश का मर्डर कर दिया था, इस मामले में अब फैसला आना है , पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 04 जून 2023 LIVE: खत्म हुआ मॉनसून का इंतजार, बस पहुंचने ही वाला है केरल
Monsoon 2023 Update: IMD ने अप्रैल महीने में कहा था कि भारत में अल नीनो की स्थिति के बावजूद दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम के दौरान सामान्य बारिश होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 04 जून 2023 LIVE: क्या है इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम
Balasore train Accident: ओड़िसा के बालासोर में बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे कोरोमंडल एक्सप्रेस मुख्य लाइन के बजाय लूप लाइन में प्रवेश करने के बाद वहां खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी। इस हादसे की चपेट में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी आ गई थी, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 04 जून 2023 LIVE: तो इस वजह से Odisha Train Tragedy बन गया बड़ा भयावह ट्रेन हादसा
ओडिशा में हुई रेल त्रासदी में रविवार (चार जून, 2023) तक कम से कम 288 लोगों की जान जा चुकी थी। यह इतनी बड़ी और भयावह दुर्घटना इसलिए बनी क्योंकि हादसे का शिकार सबसे बुरी तरह कोरोमंडल एक्सप्रेस हुई थी, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 04 जून 2023 LIVE: सिर्फ कोरोमंडल एक्सप्रेस हुई थी हादसे का शिकार
ओडिशा रेल हादसे के बाद रेलवे बोर्ड की ओर से रविवार को प्रेसवार्ता की गई। रेलवे बोर्ड की सदस्य ऑपरेशन एंड बिजनेस डेवलपमेंट जया वर्मा सिन्हा ने बताया, रेलवे ने हादसे के बाद सबसे पहले राहत और बचाव कार्य किया उसके बाद मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया, बहानागा स्टेशन पर 4 लाइने हैं। इसमें 2 मेन लाइन है। लूप लाइन पर एक माल गाड़ी थी। स्टेशन पर ड्राइवर को ग्रीन सिग्नल मिली थी। दोनों गाड़ियां अपने पूरे गति पर चल रही थी। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि सिग्नल में गड़बड़ी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 04 जून 2023 LIVE: दिल्ली के जहांगीरपुरी में लगी भीषण आग
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में भीषण आग लगी है। जानकारी के मुताबिक, आग के कारण कई झुग्गियां जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की नौ गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। सामने आई तस्वीरें काफी डराने वाली हैं। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 04 जून 2023 LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बालासोर ट्रेन हादसे का मामला
बालासोर में हुई रेल दुर्घटना का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। अदालत में इस हादसे की जांच के लिए एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाए। याचिका में जनहित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से भारतीय रेलवे में स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली जिसे कवच सुरक्षा प्रणाली कहा जाता है के कार्यान्वयन के लिए दिशा-निर्देश की मांग की गई है।आज की ताजा खबर 04 जून 2023 LIVE: जयशंकर का राहुल पर कटाक्ष
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत अब वह देश नहीं रहा जो घिसट-घिसट कर चलता था। जयशंकर ने ब्रिक्स सम्मलेन के लिए दक्षिण अफ्रीका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन यह बात कही। उन्होंने कहा, यह अब वह भारत नहीं है जो अपेक्षाकृत धीमी गति से घिसट-घिसट कर चलता था। जब डिजिटल की बात आती है तो मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भारत में जो चीजें मैं देख रहा हूं, वह मुझे यूरोप तथा उत्तर अमेरिका में भी नहीं दिखती। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 04 जून 2023 LIVE: ओडिशा रेल हादसे के जिम्मेदारों की हुई पहचान
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है। रविवार (चार जून, 2023) को उन्होंने पत्रकारों को इसके साथ बताया कि दुर्घटना के पीछे की वजह भी पता चल गई है। कवच से इसका कोई संबंध नहीं है। प्वॉइंट मशीन और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के चलते ऐसा हुआ है।आज की ताजा खबर 04 जून 2023 LIVE: LIC का ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पर बड़ा फैसला
देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) ने बालासोर ट्रेन एक्सीडेंट (Balasore Train Accident) के पीड़ितों के लिए क्लेम सेटलमेंट प्रोसेस (Claim Settlement Process) के लिए कई तरह की छूट देने का ऐलान किया है। बता दें कि ओडिशा के शहर बालासोर में दो यात्री ट्रेनों और एक मालगाड़ी के बीच हुई दुर्घटना में अब तक करीब 288 लोगों की मौत हो गई है और 1,100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।आज की ताजा खबर 04 जून 2023 LIVE: मांडविया आज जाएंगे मौके पर
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज ओडिशा रेल हादसे के घटनास्थल पर जाकर हालातों का जायजा लेंगे। वह विभिन्न अस्पतालों में जाकर घायलों से भी मुलाकात कर सकते हैं।आज की ताजा खबर 04 जून 2023 LIVE: Odisha Train Tragedy के बाद स्कूल बना मुर्दाघर
ओडिशा में हुई रेल त्रासदी (सबसे भयावह रेल हादसा) के बाद एक स्कूल की हालत मुर्दाघर जैसी नजर आई। अपनों की लाशों के लिए वहां पर लोग रोते-बिलखते और भटकते नजर आए। Bahanaga High School के बाहर जो लोग अपनों के बारे में पता करने पहुंचे थे, उनमें से अधिकतर पश्चिम बंगाल से थे। डेडबॉडी पहचानने के बाद पता और आईडी के आधार पर परिजन को टोकन/टिकट मुहैया कराया जा रहा है, जिसके बाद टैली मिलाने और अन्य कागजी काम के बाद उन्हें परिजन की लाश और मुआवजा आदि की प्रकिया शुरू की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 04 जून 2023 LIVE: दिल्ली- NCR में बारिश शुरू
दिल्ली- NCR में आज सुबह-सुबह मौसम काफी सुहाना हो गया। यहां सुबह छह बजे से तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने आज देश के 21 राज्यों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं।आज की ताजा खबर 04 जून 2023 LIVE: ट्रेन हादसे के दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- पीएम मोदी
पीएम मोदी ओडिशा ट्रेन हादसे के शिकार लोगों से मिलने के लिए शनिवार को बालासोर पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की, घटनास्थल का दौरा किया और राहत कार्यों की समीक्षा की। पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि ओडिशा के बालासोर जिले में तीन ट्रेनों की दुर्घटना, एक दर्दनाक घटना है और सरकार घायलों के इलाज के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि घटना में दोषी पाए जाने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।आज की ताजा खबर 04 जून 2023 LIVE: ट्रेन हादसे के घायलों को ले जा रही बस का एक्सीडेंट
ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे (Balasore Train Accident) के घायलों को अस्पताल ले जा रही बस का एक्सीडेंट हो गया है, बताया जा रहा है कि ये बस एक पिकअप वैन से टकराई हालांकि इस रोड एक्सीडेंट में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं हैं, खैर हो गई कि हादसा बड़ा नहीं हुआ, घायलों को ले जा रही बस पश्चिम मेदिनीपुर में पिकअप वैन से टकरा गई, ये टक्कर आमने-सामने की थी।आज की ताजा खबर 04 जून 2023 LIVE: दिल्ली में आज हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने आज दिल्ली- NCR समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी का कहना है कि महाराष्ट्र के कुल इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।आज की ताजा खबर 04 जून 2023 LIVE: CSK ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने रचाई शादी
आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के कुछ ही दिन बाद चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ के जीवन में एक और खास दिन आया है। शायद सबसे खास दिन। रुतुराज ने आज उत्कर्षा पवार के साथ विवाह के बंधन में बंध गए। दोनों की तस्वीरें कुछ दिन पहले आईपीएल फाइनल में जीत के बाद खूब वायरल हुई थीं।आज भारत आएंगे अमेरिका के रक्षा सचिव
अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन आज भारत आएंगे। वह यहां अपने समकक्ष रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता की संभावना भी है।क्या इस साल सर्दियां नहीं आएंगी? सुपर अल-नीनो ने दुनिया के मैप को किया लाल
राहुल गांधी ने की गलत बयानबाजी, राष्ट्रपति को विवाद में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण: सूत्र
'और भी गम है जमाने में सियासत के सिवा', CJP प्रोटेस्ट से पहले सोनम वांगचुक ने बताया अपना प्लान
अब मनमाने तरीके से नहीं कटेंगे वोटर्स के नाम! EC ने बदले फॉर्म-7 के नियम, जानें एक वोटर कितने आवेदन दे सकेगा?
CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, चुनाव रद्द करने की मांग... राष्ट्रपति को सौंपे विपक्ष के ज्ञापन में और क्या-क्या?
© 2026 Times Horizon Private Limited
