LIVEताजा खबर 03 सितंबर 2023: हिमाचल में फिर हाहाकार! रामपुर में धंसी जमीन, गिरे मकान, घोसी के मैदान में 10 उम्मीदवार पर BJP-SP में सीधी टक्कर

ताजा खबर 03 सितंबर 2023: हिमाचल में फिर हाहाकार! रामपुर में धंसी जमीन, गिरे मकान, घोसी के मैदान में 10 उम्मीदवार पर BJP-SP में सीधी टक्कर
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 03 सितंबर 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में रहे:- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'एक देश, एक चुनाव' के औचित्य पर रविवार को सवाल उठाते हुए कहा कि इससे आम आदमी को क्या मिलेगा। उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन के बजाय वन नेशन वन एजुकेशन लाने की मांग की। उत्तर प्रदेश के घोसी उपचुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सुजीत ने पुलिसकर्मी को धमकी देते हुए कहा था कि चौकी प्रभारी को मैं जूतों से पीटूंगा। अब यूपी के उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाए हैं। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि विश्वकप टीम में केएल राहुल पर ईशान किशन को प्राथमिकता मिलनी चाहिए और कहा कि अगर कर्नाटक के बल्लेबाज की रोहित शर्मा या विराट कोहली से प्रतिस्पर्धा चल रही होती तो उनके नाम पर विचार तक नहीं किया जाता। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी पर विवाद के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि वोट बैंक की राजनीति और तुष्टिकरण के लिए सनातन धर्म का अपमान किया गया है, पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के अपडेट्स
BAN vs AFG, Asia Cup 2023: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को दी 89 रन से मात
एशिया कप के ग्रुप बी के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 89 रन के अंतर से पटखनी देकर अपनी सुपर-4 राउंड में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा है,
पढ़ें पूरी खबरहिमाचल में फिर हाहाकार! रामपुर में धंसी जमीन, गिरे मकान...
हाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में कुदरत की मार के चलते फिर से हाहाकार देखने को मिली है। शिमला जिला के रामपुर में जमीन धंसने और मकानों के गिरने का सिलसिला फिलहाल जारी है,
पढें पूरी खबरझारखंड उपचुनाव: प्रतिष्ठा का विषय बनी डुमरी सीट
झारखंड में डुमरी विधानसभा सीट पर होने वाला उप-चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बन चुका है। विपक्षी गठबंधन इंडिया और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच में वहां आर-पार की लड़ाई समझी जा रही है,
पढ़ें पूरी खबर घोसी में घमासानः मैदान में 10 उम्मीदवार पर BJP-SP में सीधी टक्कर
उत्तर प्रदेश (यूपी) में पहली दफा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और विपक्षी गठजोड़ 'इंडिया' के बीच चुनावी भिड़ंत देखने को मिलेगी। यह सियासी जंग सूबे में मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव के दौरान होगी। मैदान में कुल 10 उम्मीदवार हैं,
पढ़ें पूरी खबरG-20 से पहले खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने कश्मीरी मुस्लिमों को भड़काया
राजधानी दिल्ली में 9-10 सितंबर को G-20 कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है, इस आयोजन से ठीक से पहले अमेरिका में छिपकर बैठे खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की बेहद घिनौनी हरकत सामने आई है, बताते हैं कि वो कश्मीरी मुसलमानों को उकसाने का काम कर रहा है।
पढ़ें पूरी खबर केएल राहुल या ईशान किशन? विश्व कप के लिए किसे मिले वरीयता
गौतम गंभीर ने आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम में केएल राहुल और ईशान किशन में से किसे वरीयती दी जानी चाहिए इस विषय पर अपना फैसला सुनाया है।
पढ़ें पूरी खबर वन नेशन वन इलेक्शन नहीं... वन नेशन वन एजुकेशन चाहिए
'वन नेशन, वन इलेक्शन' के मुद्दे को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा का नया हथकंडा करार दिया है। उन्होंने कहा है कि देश में एक चुनाव हो या फिर एक हजार चुनाव हो, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हम वन नेशन, वन इलेक्शन नहीं, बल्कि वन नेशन वन एजुकेशन चाहते हैं।
पढ़ें पूरी खबर वोट के लिए सनातन धर्म अपमान: स्टालिन के बयान पर भड़की भाजपा
अमित शाह ने उदयनिधि स्टालिन के बयान के बाद नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि वोटबैंक की राजनीति और तुष्टिकरण के लिए सनातन धर्म का अपमान किया गया। भाजपा इस बयान के खिलाफ अभियान चलाएगी। हालांकि कांग्रेस समेत विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के कई नेताओं ने इस बयान के किनारा कर लिया है।
पढ़ें पूरी खबरएक देश-एक चुनाव: खड़गे को समिति में शामिल न करने पर बिफरी कांग्रेस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि एक देश- एक चुनाव का विचार भारतीय संघ और इसके सभी राज्यों पर हमला है। कांग्रेस नेता ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, इंडिया भारत है,
पढ़ें पूरी खबर G20 बैठक से पहले पीएम मोदी की चीन-पाक को दो टूक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित होने जा रही जी20 समिट से ठीक पहले पीटीआई को दिए इंटरव्यू में चीन और पाकिस्तान को ये समझा दिया है कि भारत अपने देश में कहीं भी जो आयोजन करना चाहेगा, वो करेगा। कश्मीर और अरुणाचल में जी20 बैठक पर पाकिस्तान और चीन की आपत्तियों को उन्होंने खारिज कर दिया। साथ ही पीएम मोदी ने अपने इस इंटरव्यू में दावा किया कि भारत निकट भविष्य में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा।
आदित्य-L1 ने सफलतापूर्वक लगाया पृथ्वी का पहला चक्कर
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार (03 सितंबर 2023) को कहा कि देश का पहला सौर मिशन आदित्य-एल1 स्वस्थ है और संचालन कर रहा है। इसरो ने ट्वीट किया कि पहला अर्थ-बाउंड मैन्युवर (EBN#1) ISTRAC बेंगलुरु से सफलतापूर्वक पर्फॉम किया गया है। प्राप्त की गई नई ऑरबिट 245 किमी x 22459 किमी है। अगला मैन्युवर (EBN#2) 5 सितंबर 2023 को भारतीय समयनुसार करीब 03:00 बजे के लिए निर्धारित है।
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा कि सोनिया गांधी को हल्के बुखार के लक्षणों के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
दिल्ली में पटरी से उतरी ट्रेन
दिल्ली में एक ट्रेन पटरी से उतर गई है। प्रगति मैदान के भैरों मार्ग के पास लोकल ईएमयू ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। मरम्मत कार्य के लिए रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं।
पूरी खबर पढ़ेंअसम-ओडिशा में भारी बारिश तो दिल्ली में उमस से लोग होंगे परेशान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार ओडिशा, असम, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में हल्की से लेकर भारी बारिश तक हो सकती है। ऐसा ही हाल छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल का है। बिहार में भी आज बारिश हो सकती है।
पूरी खबर पढे़ंसूर्ययान आदित्य-एल1 की सफलता के बाद गगनयान की तैयारी में जुटा ISRO, इस महीने होगा लॉन्च
आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी57.1 रॉकेट द्वारा आदित्य-एल1 ऑर्बिटर को सफलतापूर्वक उड़ान भरने के बाद, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि अगला मिशन गगनयान है। जिसका पहला परीक्षण अक्टूबर में हो सकता है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पहले सौर मिशन का सफल प्रक्षेपण, ऐतिहासिक चंद्र लैंडिंग मिशन चंद्रयान -3 के बाद अच्छी तरह से हो गया।
पूरी खबर पढ़ेंजालना हिंसा: उद्धव ने फडणवीस का इस्तीफा मांगा
शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मांग की कि केंद्र सरकार संसद के आगामी विशेष सत्र में मराठा और अन्य पिछड़ा वर्गों (ओबीसी) को आरक्षण देने के लिए विधेयक पारित करे। ठाकरे की यह मांग मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र के जालना में जारी प्रदर्शन के शुक्रवार को हिंसक हो जाने के एक दिन बाद आई है। उद्धव ठाकरे ने शाम को जालना का दौरा किया और राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को एक ऐसा कानून लाना चाहिए जिससे मराठा समुदाय को आरक्षण मिल सके और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले रद्द कर दिए जाएं। शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं को यहां संबोधित करते हुए ठाकरे ने महाराष्ट्र के जालना में शुक्रवार शाम को मराठा आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने को ‘सरकार की क्रूरता’ करार देते हुए उसे आड़े हाथ लिया। उन्होंने सवाल किया कि पुलिस कैसे बिना किसी के निर्देश पर ऐसा व्यवहार कर सकती है?
राजस्थान में त्वरित अदालतें खोलने पर किया जा रहा विचार: गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पीड़ितों को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराने के लिए त्वरित अदालतें खोलने के संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भिजवाने के साथ ही राज्य स्तर पर भी उच्च न्यायालय से विमर्श कर प्रदेश में इस प्रकार की अदालतें खोलने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आपराधिक घटनाओं के बाद पीड़ितों के शव रखकर प्रदर्शन करने को अनुचित बताते हुए कहा कि इससे जांच में वैधानिक अड़चनें पैदा होती हैं और यह मृतक के प्रति भी असंवेदनशील है। उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रयासों से महिलाओं व अभिभावकों में सुरक्षा की भावना आई है। गहलोत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाए रखने और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए आदतन अपराधियों, जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों, मादक पदार्थों के तस्करों आदि पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
ओडिशा में आकाशीय बिजली का कहर
ओडिशा में आकाशीय बिजली ने शनिवार को जमकर कहर बरपाया और 10 लोगों की जान ले ली। साथ ही तीन लोग घायल भी हो गए हैं। ओडिशा की राजधानी भूवनेश्वर सहित तटीय इलाकों में शनिवार को जमकर बारिश हुई, इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई।
पूरी खबर पढ़ेंरेलवे ने रद्द कीं 200 से अधिक ट्रेनें, रूट्स में किया गया बदलाव
उत्तर रेलवे ने बताया है कि G20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 9, 10 और 11 सितंबर को कुल 207 ट्रेन सेवाएं रद्द की जाएंगी। आगामी 9 और 10 सितंबर को राजधानी दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो समेत कई बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष इस सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था का खास ध्यान रखा जा रहा है।
पूरी खबर पढ़ेंIND vs PAK: बारिश की भेंट चढ़ा महामुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच कैंडी में खेला जाने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके साथ ही दोनों टीम को 1-1 प्वाइंट से संतोष करना पड़ा। इस मैच के बाद पाकिस्तान के 2 मैच में 3 प्वाइंट हो गए और वह सुपर 4 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।
पूरी खबर पढ़ें