देश

Aaj Ka Mausam: असम-ओडिशा में भारी बारिश तो दिल्ली में उमस से लोग होंगे परेशान, जानिए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का मौसम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 3, 2023, 07:52 AM IST

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार ओडिशा, असम, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में हल्की से लेकर भारी बारिश तक हो सकती है। ऐसा ही हाल छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल का है। बिहार में भी आज बारिश हो सकती है।

Image

कैसा रहेगा आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: आज देश के कुछ राज्यों को छोड़कर बाकी राज्यों में बारिश की संभावना है। कहीं ज्यादा तो कहीं कम, लेकिन आज ज्यादातर राज्यों में बारिश हो सकती है। ओडिशा और असम में जहां भारी बारिश की उम्मीद है, वहीं दिल्ली में उमस बरकरार रहने की संभावना जताई गई है।

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार ओडिशा, असम, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में हल्की से लेकर भारी बारिश तक हो सकती है। ऐसा ही हाल छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल का है। बिहार में भी आज बारिश हो सकती है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है। लोगों को अभी और उमस का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली में रविवार को मौसम साफ रहेगा। आईएमडी के अनुसार रविवार मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। ऐसा ही हाल उत्तरप्रदेश का भी रहने वाला है। नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम साफ रहेगा।

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में मौसम मिलाजुला रहेगा। कुछ जिलों में बारिश तो कुछ जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, और चम्पावत में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। यहां के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया गया है। राज्य में 8 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। आज के लिए मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article