LIVE
आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 03 जुलाई 2023: शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पार्टी से निकाला
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज 03 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 03 जुलाई (सोमवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक जारी है। एक तरह एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने अपने बागी सांसदों प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पार्टी से निकाल दिया है, तो दूसरी तरफ कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने सुनील तटकरे को महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है।
JUL 03, 2023 23:50 IST
महाराष्ट्र तो महज़ ट्रेलर! मिशन 2024 के लिए इन सूबों पर है BJP की पैनी नज़र
दक्षिण भारत के कर्नाटक में करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सुपर एक्टिव मोड में है। आने वाले इलेक्शंस (पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव 2024) को लेकर वह किसी प्रकार की चूक नहीं करना चाहती है। यही वजह है कि विपक्षी एकता की पुरजोर कोशिशों के बीच वह फूंक-फूंक कर अपने कदम बढ़ा रही है। रविवार (तीन जुलाई, 2023) को इसी कड़ी में भाजपा ने विपक्षी एकता को तगड़ा झटका देते हुए शरद पवार की एनसीपी की असल क्रीम को झपट लिया। हालांकि, महाराष्ट्र में हुए सियासी उलटफेर (शरद पवार के भतीजे अजित पवार की ओर से) महज एक ट्रेलर था, क्योंकि बीजेपी का ध्यान इस संदर्भ में पूरी पिक्चर बनाने से है। यही वजह है कि उसकी कुछ सूबों पर पैनी निगाह है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 03, 2023 21:59 IST
कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच PM ने ली बड़ी बैठक
Modi Cabinet Reshuffle: चुनावी सीजन को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल किया जा सकता है। ऐसी अटकलों के बीच सोमवार (तीन जुलाई, 2023) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित नवनिर्मित सम्मेलन कक्ष में हुई इस मीटिंग में साल 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी (भाजपा) की रणनीति पर भी चर्चा की गई। पढ़ें पूरी खबर
JUL 03, 2023 21:09 IST
FEMA केस में ED के आगे हाजिर हुए अनिल अंबानी
Anil Ambani Latest News: रिलायंस एडीए ग्रुप के अध्यक्ष अनिल अंबानी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के कथित उल्लंघन से जुड़ी जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आगे हाजिर हुए। सोमवार (तीन जुलाई, 2023) को महाराष्ट्र के दक्षिणी मुंबई में संघीय एजेंसी के दफ्तर में इस दौरान उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया। पढ़ें पूरी खबर
JUL 03, 2023 19:16 IST
Land for Job scam केस में CBI ने लालू परिवार के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
Land For Job Scam: जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू परिवार (Lalu Family) बड़ी मुश्किल में फंसता दिख रहा है। इस मामले में अगर सीबीआई की जीत हुई तो लालू के साथ-साथ तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी भी जेल जा सकते हैं। सीबीआई ने लालू परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 03, 2023 18:40 IST
अब सरकार नहीं बेचेगी पवन हंस कंपनी
सरकार ने हेलिकॉप्टर सेवा देने वाली कंपनी पवन हंस के विनिवेश की प्रक्रिया निरस्त कर दी है। इसकी सफल बोली लगाने वाले समूह स्टार9 मोबिलिटी पर लंबित कानूनी मामले और उसे अयोग्य घोषित किए जाने के बाद यह कदम उठाया है। पवन हंस सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी का एक संयुक्त उपक्रम है। इसमें सरकार के पास 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि बाकी हिस्सेदारी ओएनजीसी के पास है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 03, 2023 18:13 IST
शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पार्टी से निकाला
NCP Crisis: महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक जारी है। एक तरह एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने अपने बागी सांसदों प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पार्टी से निकाल दिया है, तो दूसरी तरफ कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने सुनील तटकरे को महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 03, 2023 17:19 IST
गोरखा रेजिमेंट्स में 10 हजार से ज्यादा नेपाली गोरखा सैनिकों की कमी
Indian Army: भारतीय सेना में 200 साल पुरानी गोरखा रेजिमेंट (Gorkha Regiment) में नेपाली गोरखा सैनिकों की भारी कमी दर्ज की गई है। पिछले 3 सालों में भारतीय सेना की गोरखा पलटनो में 10,000 से 12,000 गोरखा जवानों की कमी दर्ज कीपे जा रही है। 2020 में कोविड-19 के बाद सेना में जवानों की भर्ती रैलियों पर रोक लग गई थी, जिसकी वजह से कोई भी नई भर्ती नहीं हो सकी और यह बैकलॉग बढ़ता गया। पढ़ें पूरी खबर
JUL 03, 2023 16:49 IST
महाराष्ट्र जैसी बिहार में भी दिखेगी 'झांकी'?
Bihar Politics: महाराष्ट्र के बाद बिहार भी सियासी उठापटक का अखाड़ा बन सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां भी बगावत और टूट की आशंका है और ऐसा केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, बीजेपी नेता और सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेता चिराग पासवान को लगता है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 03, 2023 15:45 IST
'Beach' पर वॉलीबॉल खेलते नजर आई टीम इंडिया
12 जुलाई से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दूसरा बैच भी वेस्टइंडीज पहुंच गया है। पहले बैच में रोहित शर्मा सहित यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी गए थे। दूसरे बैच में ईशान किशन और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज पहुंच चुके हैं। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इस बारे में जानकारी साझा की है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 03, 2023 15:05 IST
आज की ताजा खबर 03 जुलाई 2023 LIVE: मनीष सिसोदिया को राहत नहीं
दिल्ली उच्च न्यायालय से मनीष सिसोदिया को राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट ने सोमवार को आबकारी नीति घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी।
JUL 03, 2023 14:26 IST
आज की ताजा खबर 03 जुलाई 2023 LIVE: सपा के कई विधायक भाजपा में होंगे शामिल- राजभर
एसबीएसपी प्रमुख ओपी राजभर ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में जो हुआ वह उत्तर प्रदेश में दोहराया जाने वाला है। समाजवादी पार्टी के कई नेता पार्टी छोड़कर यूपी सरकार में शामिल होने जा रहे हैं और मंत्री पद की शपथ लेंगे।
JUL 03, 2023 12:54 IST
आज की ताजा खबर 03 जुलाई 2023 LIVE: महाराष्ट्र में जाति के नाम पर दरार पैदा की जा रही - शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, हम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाराष्ट्र की सेवा कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों ने हमारी सरकार गिरा दी। देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी ऐसा ही हुआ। आज देश और महाराष्ट्र में कुछ समूहों द्वारा जाति और धर्म के नाम पर समाज के बीच दरार पैदा की जा रही है। मैं लोकतंत्र के लिए अकेला लड़ता रहूंगा।
JUL 03, 2023 11:45 IST
आज की ताजा खबर 03 जुलाई 2023 LIVE: एकनाथ शिंदे को सीएम पद से हटाया जाएगा- संजय राउत
महाराष्ट्र सरकार में अजित पवार के डिप्टी सीएम बनने के बाद उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही भाजपा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पद से हटा देगी।
JUL 03, 2023 11:44 IST
आज की ताजा खबर 03 जुलाई 2023 LIVE: दिल्ली में 300 रुपए के लिए हत्या
दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में 300 रुपये के पीछे युवक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी जान निकल गई। जानकारी के मुताबिक, यह हत्या जुएं में हारे रुपये के कारण हुई है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
JUL 03, 2023 11:12 IST
आज की ताजा खबर 03 जुलाई 2023 LIVE: जैक मा की सीक्रेट पाकिस्तान यात्रा
चीनी अरबपति और अलीबाबा ग्रुप (Alibaba Group) के को-फाउंडर जैक मा (Jack Ma) ने अपनी अचानक की गई पाकिस्तान यात्रा से हलचल पैदा कर दी है। जैक मा लाहौर में 29 जून को पहुंचे और उन्होंने 23 घंटे पाकिस्तान में गुजारे। यात्रा के दौरान जैक मा ने सरकारी अधिकारियों और मीडिया से बातचीत करने से परहेज किया। वह एक प्राइवेट लोकेशन पर रहे और 30 जून को जेट एविएशन (Jet Aviation) के वीपी-सीएमए (VP-CMA) नाम से रजिस्टर्ड एक प्राइवेट जेट के जरिए चले गए।
JUL 03, 2023 09:26 IST
आज की ताजा खबर 03 जुलाई 2023 LIVE: पीएम मोदी के आवास के ऊपर दिखा ड्रोन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के ऊपर कथित रूप से ड्रोन देखे जाने की खबर है। ड्रोन देखे जाने की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और घटना की जांच शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि पीएम आवास के ऊपर सुबह करीब पांच बजे ड्रोन देखा गया। पीएम की सुरक्षा देखने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) ने पीएम आवास के ऊपर ड्रोन दिखने की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी। बता दें कि पीएम का आवास नो फ्लाइंग जोन में आता है।
JUL 03, 2023 09:23 IST
आज की ताजा खबर 03 जुलाई 2023 LIVE: विपक्षी दलों की बैठक टली
महाराष्ट्र में आए सियासी भूचाल का असर विपक्षी एकता पर देखने को मिल रहा है। अब खबर है कि 13-14 जुलाई को होने वाली विपक्षी दलों की टाल दी गई है। इसके पीछे संसद सत्र का हवाला दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अब यह बैठक संसद के मानसून सत्र के बाद होगी। यह बैठक बेंगलुरू में होनी थी।
JUL 03, 2023 08:52 IST
आज की ताजा खबर 03 जुलाई 2023 LIVE: अजित की बगावत के बाद शरद पवार का शक्ति प्रदर्शन
अजित पवार की बगावत के एक दिन बार एनसीपी नेता शरद पवार आज सतारा के कराड में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। वह आज एक रैली को संबोधित
JUL 03, 2023 07:21 IST
आज की ताजा खबर 03 जुलाई 2023 LIVE: भाजपा वॉशिंग मशीन है- वारिस पठान
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता वारिस पठान ने अजित पवार के शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद कहा, भारतीय जनता पार्टी एक वॉशिंग मशीन है, जो कोई भी इसमें जाता है, उसे अपने गलत कामों से क्लीन चिट मिल जाती है।
JUL 03, 2023 07:12 IST
आज की ताजा खबर 03 जुलाई 2023 LIVE: अजित पवार के साथ नहीं बदलेगा मेरा रिश्ता: सुप्रिया सुले
एनसीपी नेता अजित पवार की बगावत के बाद सुप्रिया सुले ने कहा, जो कुछ भी हुआ वह दुखद है। शरद पवार ने सभी के साथ एक परिवार की तरह व्यवहार किया और वह हमारे वरिष्ठ नेता हैं। उनकी प्रतिक्रिया थी कि हम एक लोकतांत्रिक देश में रह रहे हैं, जहां हर किसी को अपनी बात कहने और अपनी बात रखने का अधिकार है। अजित पवार का यह कदम उनका अपना फैसला है। अजित पवार के साथ मेरा रिश्ता नहीं बदलेगा, वह हमेशा मेरे बड़े भाई रहेंगे।
