01 जुलाई 2025, ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हो गया सस्ता, 58.5 रु की हुई कटौती, आज से ट्रेन यात्रा महंगी
- नौसेना में आज शामिल होगा अत्याधुनिक युद्धपोत तमाल
- पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को मिला छह महीने का सेवा विस्तार
- बीएसएफ जवान की पत्नी से देवरों ने किया दुष्कर्म,अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
- पाकिस्तानी जोड़े का भारत में बसने का सपना टूटा, तेज गर्मी और प्यास से हुई मौत
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates- RailOne App से कैसे बदल जाएगा 'रेल यात्रा का अंदाज...'
भारतीय रेलवे के सुपर एप जिसका नाम RailOne App है वह लॉन्च हो गया है इसकी मदद से आप रिजर्व टिकट की बुकिंग करेंगे इसी से जनरल टिकट भी...आप PNR से लेकर फूड आदि का भी ऑर्डर कर सकते हैं, यह एप रेल यात्री सेवाओं के लिए वन-स्टॉप समाधान बताया जा रहा है।आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates-नौसेना को मिला अपना आखिरी विदेशी युद्धपोत
INS तमाल 125 मीटर लंबा और 3900 टन वजनी है, जो 30 नॉट्स से अधिक की गति पर संचालन करने में सक्षम है। ‘द ग्रेट बियर्स’: जहाज का प्रतीक चिन्ह भारतीय पौराणिक पात्र जाम्बवन्त और रूस के यूरेशियन ब्राउन बीयर से प्रेरित है। इसका आदर्श वाक्य है – ‘सर्वदा सर्वत्र विजय’। 26% स्वदेशी उपकरण, जिनकी संख्या अब बढ़कर 33 हो गई है।आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates- अरब सागर : नौसेना ने बुझाई जहाज में लगी आग, 14 भारतीयों की जान बची
भारतीय नौसेना ने एक बार फिर अपनी तेज प्रतिक्रिया और समुद्री सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए समुद्री जहाज पर लगी आग पर काबू पाया है। यह आग उत्तरी अरब सागर में पलाउ-ध्वजवाहक टैंकर एमटी यी चेंग 6 पर लगी थी। इस बड़े अग्निकांड के दौरान नौसेना ने जोखिम भरे अग्निशमन और बचाव अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। नौसेना ने इस ऑपरेशन में समुद्री टैंकर पर मौजूद सभी 14 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया। नौसेना के मुताबिक 29 जून की सुबह, मिशन-आधारित तैनाती पर मौजूद आईएनएस तबर को एमटी यी चेंग 6 से ‘मेडे’ (आपातकालीन) कॉल प्राप्त हुआ। जहाज ने अपने इंजन कक्ष में भीषण आग लगने की सूचना दी।यह घटना फुजैरा, संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व में लगभग 80 नॉटिकल मील की दूरी पर हुई। भारतीय नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आईएनएस तबर को अधिकतम गति के साथ घटनास्थल की ओर रवाना किया। टैंकर के पास पहुंचकर, नौसेना ने जहाज के कप्तान से संपर्क स्थापित किया और तत्काल अग्निशमन अभियान शुरू किया। अग्निशमन अभियान पूरा होने के उपरांत मंगलवार को नौसेना ने बताया कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, 7 क्रू सदस्यों को नौसेना की नौकाओं की मदद से आईएनएस तबर पर सुरक्षित रूप से निकाला गया। सभी समय पर की गई त्वरित कार्रवाई से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सुरक्षित बचाए गए सभी लोगों को नौसेना की मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच प्रदान की गई है।आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates: पी वी एन माधव ने आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभाला
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पी वी एन माधव ने मंगलवार को पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष का पदभार औपचारिक रूप से संभाल लिया। उन्होंने डी पुरंदेश्वरी का स्थान लिया है।बेंगलुरु से सांसद और भाजपा नेता पी सी मोहन ने चुनाव प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया और घोषणा की कि माधव को सर्वसम्मति से भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष चुना गया है।
पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है ‘‘माधव को अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है।’’ विज्ञप्ति में कहा गया कि इस बदलाव के साथ ही राज्य में राजमुंदरी से सांसद डी पुरंदेश्वरी के लगभग दो वर्षों के कार्यकाल का समापन हुआ। पार्टी के अनुसार, माधव का अध्यक्ष चुना जाना पहले से तय माना जा रहा था, क्योंकि सोमवार को नामांकन दाखिल करने वाले वह एकमात्र उम्मीदवार थे।
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण किया जिसे 268 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिपरी भटहट में बने इस विश्वविद्यालय का लोकार्पण उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में किया। मुख्यमंत्री ने इस समारोह में हिस्सा लेने और इसका वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के नवयुग का शुभारंभ।’’ इसके पहले योगी ने सुबह अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘गोरखपुर में स्वास्थ्य-संस्कृति के नवयुग का शुभारंभ हो रहा है। शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की तपोभूमि में आज मा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी की गरिमामयी उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के प्रथम आयुष विश्वविद्यालय महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण से स्वास्थ्य सेवाओं के नए युग का सूत्रपात होगा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में यह विश्वविद्यालय चिकित्सा-शिक्षा के केंद्र के साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा, योग, आयुर्वेद और समग्र स्वास्थ्य-दर्शन का प्रकाश-स्तंभ बनेगा।आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates: वक्फ कानून पर दिए गए बयान पर घिरे तेजस्वी यादव
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates:राजद नेता तेजस्वी यादव पर केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने जमकर निशाना साधा। मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव और अन्य विपक्षी नेता इसलिए वक्फ बिल का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि यह एक खास धर्म को निशाना बनाता है। मैं बताना चाहता हूं कि ये कानून किसी धर्म और व्यक्ति के विरुद्ध नहीं हैं। यहां पढ़ें पूरी खबरआज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates:तेलंगाना : दवा फैक्टरी विस्फोट में मरने वालों की संख्या 35 हुई
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates:तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में पशम्यलारम में ‘सिगाची इंडस्ट्रीज’ के दवा संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। हालांकि, उन्होंने और अधिक जानकारी नहीं दी। उन्होंने सुबह बताया, ‘‘मलबा हटाते समय उसके नीचे दबे कई शव बरामद किए गए हैं। मलबे से 31 शव निकाले गए हैं, जबकि तीन लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बचाव अभियान का अंतिम चरण अब भी जारी है।आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates: राजस्थान में मूसलाधार बारिश से कई जिले जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates:राजस्थान में मानसून ने इस बार जोरदार दस्तक दी है, जिससे जहां एक ओर किसानों को राहत मिली है, वहीं शहरी इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। धौलपुर, अलवर और कोटपुतली-बहरोड़ में तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई जगहों पर घरों, दुकानों और सरकारी भवनों में पानी घुस गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। धौलपुर में हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। जगन टॉकीज, हरदेव नगर, कोर्ट परिषद और बाड़ी रोड जैसे प्रमुख क्षेत्र पानी में डूब गए। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी हुई।आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates:बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में लगी आग, 26 मरीजों को निकाला गया
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates:बेंगलुरु के सरकारी विक्टोरिया अस्पताल में मंगलवार को आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के बर्न वार्ड में अचानक आग लग गई, जिसके बाद सभी 26 मरीजों को सुरक्षित दूसरे ब्लॉक में शिफ्ट किया गया। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, मंगलवार तड़के करीब 3 बजे स्विचबोर्ड में शॉर्ट सर्किट की वजह से बर्न वार्ड में आग लगी। इस घटना में एक बिस्तर, रजिस्टर बुक और अन्य उपकरण जलकर खाक हो गए। आग और धुएं ने बर्न वार्ड के ग्राउंड फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। रात के समय ड्यूटी पर तैनात डॉ. दिव्या ने सबसे पहले आग और धुआं देखा और तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने सभी 26 मरीजों को एच ब्लॉक के दूसरे वार्ड में सुरक्षित पहुंचाया।आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates:दिल्ली में पुराने वाहनों को पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर रोक शुरू, पेट्रोल पंप पर दल तैनात
आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates:दिल्ली में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल देने पर प्रतिबंध की शुरुआत हुई। दिल्ली सरकार ने ऐसे वाहनों का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में करीब 350 पेट्रोल पंपों पर स्वचालित नंबर प्लेट रीडर कैमरे (एएनपीआर) लगाए हैं। परिवहन विभाग ने अपने संगठन, दिल्ली पुलिस, यातायात पुलिस और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कर्मियों को शामिल करते हुए एक विस्तृत तैनाती योजना तैयार की है।आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates: हिमाचल प्रदेश के मंडी में मानसून का कहर, एक व्यक्ति की मौत
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने और भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब 12 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंडी में सोमवार शाम से 216.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 12 से 13 लोग लापता हैं। करसोग में एक व्यक्ति की मौत की खबर है, जबकि मंडी के स्यांज में दो परिवारों के करीब सात लोग लापता हैं। देवगन ने बताया कि भारी बारिश के बाद बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से जिले में कई जगहों पर भारी नुकसान हुआ है, जिसके चलते कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।<b>आज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates:</b> इजरायली PM नेतन्याहू जाएंगे अमेरिका
डोनाल्ड ट्रंप 7 जुलाई को व्हाइट हाउस में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मेजबानी करने जा रहे हैं। बता दें, यह मुलाकात गाजा में युद्ध विराम और ईरान की क्षेत्रीय गतिविधियों और राजनायिक संबंधों के विस्तार पर केंद्रित होगी। यहां पढ़ें पूरी खबरआज की ताज़ा खबर, हिंदी न्यूज़, Today Breaking News Live Updates: ब्रिटेन की 156 साल पुरानी 'रॉयल ट्रेन' सेवा समाप्त होगी
ब्रिटेन की ‘रॉयल ट्रेन’ अब जल्द ही अंतिम बार स्टेशन से रवाना होगी। बकिंघम पैलेस ने सोमवार को कहा कि महाराजा चार्ल्स तृतीय ने स्वीकार किया है कि महारानी विक्टोरिया के समय से चल रही इस ट्रेन को बंद करने का समय आ गया है क्योंकि इसके परिचालन की लागत बहुत अधिक है तथा अधिक उन्नत रेल प्रणालियों के लिए इसमें महत्वपूर्ण बदलाव की आवश्यकता होगी। यह रॉयल ट्रेन नौ बोगियों का एक सुइट है और इसे किसी भी व्यावसायिक इंजन से जोड़ा जा सकता है। 2027 में इसके रखरखाव संबंधी मौजूदा अनुबंध खत्म होने से पहले इसकी सेवा को बंद कर दिया जाएगा। इस ट्रेन को महारानी विक्टोरिया ने 1869 में अपनी यात्राओं के लिए शुरू किया था। शाही महल के वित्तीय मामलों के प्रभारी जेम्स चाल्मर्स ने कहा, ‘‘भविष्य की ओर बढ़ते हुए हमें अतीत से बंधे नहीं रहना चाहिए। जिस तरह शाही परिवार के अन्य कामकाज आधुनिक हुए हैं, उसी तरह अब समय आ गया है कि हम इस परंपरा को सम्मानपूर्वक विदाई दें।’’ इस निर्णय की घोषणा शाही खर्चों पर पैलेस के वार्षिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान की गयी। शाही परिवार को लगातार चौथे वर्ष 11.8 करोड़ डॉलर का सार्वजनिक वित्त पोषण प्राप्त होगा, जिसमें मार्च 2026 तक 12 महीनों में बकिंघम पैलेस की मरम्मत के लिए 4.38 करोड़ डॉलर शामिल हैं।दिल्ली के सीलमपुर इलाके में चार मंजिला इमारत में लगी आग
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में सोमवार देर रात चार मंजिला एक इमारत में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारी के अनुसार चौहान बांगर में एक इमारत में आग लगने की सूचना देर रात दो बजकर 32 मिनट पर मिली। अधिकारियों ने दमकल की सात गाड़ियों को आग बुझाने के लिए रवाना किया। अधिकारी ने कहा, ‘‘इमारत के भूतल पर जींस का शोरूम है और बाकी मंजिलों पर लोग रहते हैं। सुबह आठ बजकर पांच मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया।’’PM मोदी करेंगे 5 देशों की यात्रा
विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री घाना, नामीबिया और त्रिनिदाद और टोबैगो की संसदों को संबोधित करेंगे। बता दें, प्रधानमंत्री मोदी 2 जुलाई से पांच देशों की यात्रा पर जाएंगे, जिसके दौरान वह ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए घाना , त्रिनिदाद और टोबैगो , अर्जेंटीना और नामीबिया के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबरआतंकवादियों को कोई छूट न मिले: विदेश मंत्री एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को वैश्विक समुदाय से यह सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होने का आग्रह किया कि आतंकवादियों को कोई छूट न मिले, उनके साथ छद्म व्यवहार न किया जाए और परमाणु ब्लैकमेल के आगे न झुकें। उन्होंने जोर देकर कहा कि पहलगाम हमले पर भारत की प्रतिक्रिया आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता के संदेश को रेखांकित करती है। अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर आए जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 'आतंकवाद की मानवीय कीमत' नामक एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए यह टिप्पणी की। यह प्रदर्शनी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में दो स्थानों पर 30 जून से 3 जुलाई और 7 जुलाई से 11 जुलाई तक प्रदर्शित की जाएगी, जो पाकिस्तान द्वारा मंगलवार को जुलाई के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता शुरू करने से एक दिन पहले शुरू हुई।पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को मिला छह महीने का सेवा विस्तार
पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को मुख्य सचिव मनोज पंत का कार्यकाल इस साल के अंत तक छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1991 बैच के अधिकारी पंत को 30 जून को सेवानिवृत्त होना था, लेकिन सरकार ने उन्हें एक जुलाई से 31 दिसंबर तक छह महीने के लिए सेवा विस्तार दिया है। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘केंद्र ने पंत की सेवा छह महीने के लिए बढ़ाने के राज्य के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।’’ उन्होंने बताया कि सितंबर 2024 में पंत को तब मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था, जब केंद्र सरकार ने उनके पूर्ववर्ती बी पी गोपालिका को सेवा विस्तार देने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।बीएसएफ जवान की पत्नी से देवरों ने किया दुष्कर्म,अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बीएसएफ के जवान की पत्नी के साथ उसके दो देवरों ने कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में ससुराल वालों समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और एक देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जहानाबाद थाने के प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सास और ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।पाकिस्तानी जोड़े का भारत में बसने का सपना टूटा, तेज गर्मी और प्यास से हुई मौत
भारत में नयी ज़िंदगी शुरू करने के लिए उत्सुक पाकिस्तान के एक नाबालिग जोड़े को भारतीय वीज़ा हासिल करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसके बाद वे पैदल ही थार रेगिस्तान से होकर जाने वाली सीमा पार करने के लिए निकल पड़े लेकिन अफसोस की बात यह रही कि तेज गर्मी और प्यास के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। कठोर परिस्थितियों का सामना करते हुए नाबालिग जोड़ा 17 वर्षीय लड़का और 15 वर्षीय लड़की जैसलमेर में प्रवेश करने में तो सफल हो गए लेकिन भीषण गर्मी उनके लिए जानलेवा साबित हुई। एक स्थानीय कार्यकर्ता के अनुसार तेज गर्मी और शरीर में पानी की कमी के कारण उनकी मौत हो गई। 28 जून को तनोट क्षेत्र में उनके क्षतविक्षत शव पाए गए।नौसेना में आज शामिल होगा अत्याधुनिक युद्धपोत तमाल
भारतीय नौसेना को एक और अत्याधुनिक व बेहद शक्तिशाली युद्धपोत ‘तमाल’ मिलने जा रहा है। भारत का यह नया युद्धपोत आज नौसेना में कमीशन होगा।आज से होगी ट्रेन यात्रा महंगी
भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक अहम ऐलान करते हुए 1 जुलाई 2025 से लागू होने वाले नए किराया ढांचे की घोषणा कर दी है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी व्यावसायिक परिपत्र के अनुसार, यात्री ट्रेनों के बेसिक किराए में संशोधन किया गया है, जिससे कुछ श्रेणियों में किराया बढ़ेगा।दिपके-रांका सहित CJP नेताओं की रिहाई से पुलिस का इनकार! राजधानी में दिनभर चला हिरासत का दौर; 3,000 से ज्यादा रिहा
मणिपुर में शांति बहाली के लिए केंद्र देगा हरसंभव मदद, PM मोदी ने CM खेमचंद सिंह को दिया आश्वासन
4 पूर्व CM, ध्रुव राठी और दिपके सहित हिरासत में 7,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी; दिल्ली में जारी रहेगा सुरक्षा पहरा
दिल्ली मेट्रो और रेलवे सेवाएं बंद करने के मामले में अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट रविवार को करेगा सुनवाई
'मोगेम्बो मोदी लोकतंत्र को कर रहे तबाह', चेन्नई में राहुल गांधी बोले- अब अंत की ओर बढ़ रहा उनका ड्रामा
© 2026 Times Horizon Private Limited
