
आज की ताजा खबर, आठ नवंबर, 2022 Highlights: यूपी के बाराबंकी लोगों को ले जा रही नाव नदी में पलटी, 3 बच्चों की दर्दनाक मौत
आज की ताजा खबर आठ नवंबर, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News Highlights, Hindi Samachar Today Highlights: मध्य प्रदेश के रीवा संसदीय सीट से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने अजीबो-गरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आप गुटका खाइए, शराब पीजिए, थिनर सूघिंए, सुलेशन का इस्तेमाल कीजिए, आयोडेक्स खाइए लेकिन पानी बचाने के महत्व को समझिए। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को महाराष्ट्र पहुंच गई है। सोमवार शाम इस मार्च ने तेलंगाना की सीमा को क्रॉस करते हुए महाराष्ट्र में प्रवेश किया। इस दौरान राहुल गांधी हाथ में मशाल लिए नजर आए। इस महीने के अंत तक पूरी दुनिया की जनसंख्या आठ अरब हो जाएगी। यही नहीं संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के मुताबित जनसंख्या का ग्राफ सन् 2100 तक ऐसे ही बढ़ते रहेगा। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-