LIVE
आज का मौसम: उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में ठिठुरन
आज का मौसम: उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में ठिठुरन
JAN 09, 2024 20:51 IST
दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शहर के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहा।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण दिल्ली आने वाली या शहर से गुजरने वाली 16 ट्रेनें मंगलवार को देरी से चल रही हैं।
JAN 09, 2024 18:55 IST
पटना के स्कूलों को सुबह नौ बजे के बाद खोलने के आदेश
बिहार में कोहरे और ठंड ने अब लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इस बीच, पटना में स्कूलों के खोलने के समय में परिवर्तन किया गया है। पटना में अब सुबह नौ बजे के बाद ही स्कूल खोलने के आदेश दिए गए हैं।मौसम विभाग के मुताबिक, पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना, गया, पूर्णिया में सुबह घना कोहरा रहा, जिस कारण दृश्यता कम रही।
JAN 09, 2024 18:19 IST
जम्मू-कश्मीर में भीषण ठंड और घना कोहरा जारी
कश्मीर में भीषण ठंड और जम्मू में मंगलवार को कोहरा जारी रहने से रात के तापमान में सुधार हुआ। न्यूनतम तापमान में सुधार के बावजूद, घाटी में ठंड जारी रही और सुबह जम्मू शहर में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 09, 2024 17:12 IST
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में होगी बारिश
उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की बारिश और ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह का कहना है कि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है, जिस कारण ठंड बरकरार रहेगी।
JAN 09, 2024 15:56 IST
JAN 09, 2024 14:20 IST
कोहरे के कारण कार खाई में गिरी, एक की मौत व पत्नी-बेटा घायल
सहारनपुर जिले में एक कार के खाई में गिर जाने से उत्तराखंड निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गयी और उसकी पत्नी व बेटा घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उत्तराखंड के विकास नगर निवासी महेन्द्र (50) अपनी पत्नी मंजू (45) और पुत्र प्रशांत (25) के साथ कार में सवार होकर मां शाकम्भरी देवी के दर्शन के लिये आये थे। जैन ने बताया कि सोमवार शाम वापस लौटते हुए ग्राम जसमौर के पास कोहरे के कारण उनकी कार एक बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिससे कार सवार महेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि मंजू और उसके बेटे का उपचार शुरू किया। जैन ने बताया कि मृतक के परिजनों ने महेन्द्र का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया जिस पर पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
JAN 09, 2024 14:19 IST
कश्मीर में ठंड से कुछ राहत के बीच शीतलहर की स्थिति जारी
कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से कुछ राहत मिलने के बावजूद शीतलहर की स्थिति जारी है। घाटी में अभी भी तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार को शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में सोमवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीती रात के तापमान से कुछ कम है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 5.3 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.2 डिग्री और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 09, 2024 12:45 IST
दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा, न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शहर के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण दिल्ली आने वाली या शहर से गुजरने वाली 16 ट्रेनें मंगलवार को देरी से चल रही हैं। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को इस महीने का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया जिसमें न्यूनतम तापमान घटकर 5.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है और हिल स्टेशन नैनीताल के सामान है। नैनीताल में एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में बीते वर्ष 15 दिसंबर को सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था जो 4.9 डिग्री सेल्सियस था। यह औसत तापमान से चार डिग्री कम था।
JAN 09, 2024 12:31 IST
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच कई इलाकों में बारिश
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच बीते चौबीस घंटे में अनेक इलाकों में बारिश हुई। राज्य के कई हिस्सों में घने कोहरे व शीत लहर का दौर भी जारी है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य के कोटा में 22 मिलीमीटर, लाडपुरा में 14 मिमी., बारां में आठ मिमी. बारिश हुई। इसके अलावा चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर, दौसा, करौली व बारां में भी कई जगह बारिश हुई। इस दौरान राज्य में कई जगह घना कोहरा छाया रहा। कुछ स्थानों पर शीत लहर दर्ज की गई। प्रदेश में न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 7.0 डिग्री, सीकर में 7.2 डिग्री, बाड़मेर में बीकानेर में 7.7 डिग्री व पिलानी में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य में कई जगह बारिश व ओलावृष्टि का अनुमान व्यक्त किया है।
JAN 09, 2024 11:02 IST
JAN 09, 2024 09:38 IST
JAN 09, 2024 09:14 IST
JAN 09, 2024 09:12 IST
JAN 09, 2024 09:11 IST
JAN 09, 2024 09:09 IST
JAN 09, 2024 07:37 IST
NCPCR ने ठंड के मद्देनजर स्कूल कैलेंडर की समीक्षा करने को कहा
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने देश के कई हिस्से में कड़ाके की ठंड के मद्देनजर सोमवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से स्कूल कैलेंडर और समय सारिणी की समीक्षा करने का आग्रह किया। आयोग ने यह भी कहा कि ठंड से बच्चों के स्वास्थ्य पर "गंभीर प्रभाव" पड़ सकता है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी एक नोटिस में, एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में, आयोग ने देखा है कि कड़ाके की ठंड स्कूली बच्चों के लिए चिंता का कारण बन रही है। उन्होंने कहा, 'एनसीपीसीआर स्कूल कैलेंडर और समय सारिणी की समीक्षा करने और उसके अनुसार संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त निर्णय लेने की सिफारिश करता है क्योंकि ठंड की चपेट में आने से बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।' देश के कई हिस्से, खासकर कुछ उत्तर भारत के राज्य शीत लहर की चपेट में हैं और तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।
JAN 09, 2024 07:29 IST
JAN 09, 2024 07:01 IST
JAN 09, 2024 06:13 IST
JAN 08, 2024 23:21 IST
दिल्ली में सोमवार रहा महीने का सबसे ठंडा दिन
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार महीने का सबसे ठंडा दिन रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार का तापमान नैनीताल के समान रहा। नैनीताल में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले साल 15 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 4.9 डिग्री दर्ज किया गया था, जो पूरे मौसम में अब तक सबसे कम तापमान रहा।
