देश

शराब की दुकान के बाहर लगाया 'दिनदहाड़े अंग्रेजी बोलना सीखें' का पोस्टर, जानें फिर क्या हुआ?

मध्य प्रदेश से एक अजब मामला सामने आया है यहां के बुरहानपुर स्थित एक शराब की दुकान के बाहर 'अंग्रेजी बोलना सीखें' का बैनर लगाने के कारण मालिक पर जुर्माना लगाया गया है।

Image

बुरहानपुर स्थित एक शराब की दुकान के बाहर 'अंग्रेजी बोलना सीखें' का बैनर

KEY HIGHLIGHTS

  1. शराब दुकान मालिक ने बुरहानपुर में अपनी दुकान के पास एक बैनर लगाया था
  2. जिस पर लिखा था, 'दिनहाड़े अंग्रेजी बोलना सीखें'
  3. संदेश के नीचे एक तीर शराब की दुकान की ओर इशारा कर रहा था

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक शराब की दुकान के मालिक ने शराब पीने के बाद लोगों की अधिक भावुक हो जाने की सामान्य प्रवृत्ति को उजागर करके बिक्री बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन उसकी यह योजना विफल हो गयी और उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शराब की दुकान के मालिक ने बुरहानपुर जिले के नाचनखेड़ा में अपनी दुकान के पास एक बैनर लगाया था, जिस पर लिखा था, 'दिनहाड़े अंग्रेजी बोलना सीखें'। संदेश के नीचे एक तीर शराब की दुकान की ओर इशारा कर रहा था।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि पोस्टर ने शराब की बिक्री को नयी ऊंचाई पर पहुंचाया या नहीं, लेकिन इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके चलते दुकान मालिक को उपहास और आलोचना का सामना करना पड़ा।

दुकान के लाइसेंस धारक को नोटिस जारी

एक अधिकारी ने बताया कि यह पूरा मामला शनिवार को जिला प्रशासन के पास भी पहुंचा। बुरहानपुर की जिलाधिकारी भव्या मित्तल ने बताया कि उन्होंने आबकारी विभाग को शराब विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके बाद आबकारी अधिकारियों ने दुकान के लाइसेंस धारक को नोटिस जारी किया।

उस पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया

अधिकारी ने बताया कि दुकान के मालिक के जवाब को असंतोषजनक बताते हुए अधिकारियों ने शराब लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए उस पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article