Kangana Ranaut Slapped video: हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने वालीं कंगना रनौत का आरोप है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक CISF महिला जवान ने उनको थप्पड़ मारा है, उनका कहना है कि वो भाजपा की बैठक में शामिल होने दिल्ली जा रही थीं तभी ये घटना उनके साथ घटी, इस घटना से वहां सनसनी मच गई।
बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को CISF कर्मी कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारा है, इस बारे में कंगना की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है आरोप है कि उसने किसानों के मुद्दे को लेकर थप्पड़ मारा है।
महिला सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि कंगना निजी एयरलाइन्स की फ्लाइट से दिल्ली जा रही थीं, तभी सिक्योरिटी चेक के दौरान उनकी महिला जवान से कहासुनी हो गई जिसके बाद CISF कर्मी कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारा। बताते हैं कि थप्पड़ मारने वाली CISF की जवान उनके किसान आंदोलन में दिए गए बयान से आहत थी। इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि CISF कर्मी कुलविंदर कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई। महिला सिपाही कुलविंदर को हिरासत में लिया गया है साथ ही कांस्टेबल कुलविंदर को पूछताछ के लिए सीआईएसएफ कमांडेंट दफ्तर ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि महिला सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया।
वहीं इस घटना के बाद कंगना ने भी अपने एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर अपनी बात रखी-
गौर हो कि भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंगना ने कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी एवं रामपुर रियासत के वंशज विक्रमादित्य सिंह को मंडी लोकसभा क्षेत्र से 74,755 वोट से पराजित किया है सिंह प्रदेश में लोक निर्माण मंत्री भी हैं, भाजपा ने शिमला समेत राज्य की सभी चार लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की।
