देश

UP MLC Elections: AMU के कुलपति और पूर्व IAS नृपेंद्र मिश्रा के बेटे सहित यूपी बीजेपी कोटे से बने 6 एमएलसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2023, 05:09 PM IST

UP MLC Elections News: राज्यपाल ने एमएलसी के छह नामों पर मुहर लगा दी है, गौर हो कि योगी सरकार ने MLC के लिए 6 नामों का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा था।

Image

विधान परिषद में बीजेपी कोटे से इन छह सीटों पर 6 नेताओं को MLC बनाया गया है

Photo : BCCL

UP MLC: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद में बीजेपी कोटे से इन छह सीटों पर 6 नेताओं को एमएलसी (MLC) बनाया गया है विधान परिषद में मनोनीत कोटे के तीन पद अप्रैल 2022 और तीन पद मई 2022 से खाली थे, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इन छह नए सदस्यों की नियुक्ति का प्रस्ताव मंजूर किया है और मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भी इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

इस लिस्ट में नृपेंद्र मिश्रा के बेटे समेत बेटे सहित छह लोगों को नाम शामिल हैं वहीं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के कुलपति प्रो. डॉ. तारिक मंसूर को एमएलसी बनाया है।

1-रजनीकांत माहेश्वरी पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष

2-साकेत मिश्रा सुपुत्र पूर्व IAS नृपेंद्र मिश्रा / पूर्वांचल विकास बोर्ड

3-लाल जी निर्मल -दलित चिंतक

4-तारिक मंसूर - AMU /VC

5-राममूरत राजभर - पूर्व प्रत्याशी

6-हंसराज विश्वकर्मा - ज़िला अध्यक्ष - काशी

जान लें इन MLC के बारे में

प्रोफेसर तारिक मंसूर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के कुलपति हैं, इससे पहले, उन्होंने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रिंसिपल के रूप में कार्य किया है, वहीं लालजी प्रसाद निर्मल दलित वर्ग हंसराज विश्वकर्मा और रामसूरत राजभर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से आते हैं, जबकि साकेत मिश्रा पूर्व IAS नृपेंद्र मिश्रा के बेटे हैं और पेशे से एक निवेश बैंकर हैं और पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार हैं।

मुस्लिम विरोधी छवि दूर करने और जातीय संतुलन साधने की कोशिश

इस नामों के जरिए बीजेपी ने मुस्लिम विरोधी छवि को भी दूर करने के साथ ही जातीय संतुलन साधने की कोशिश की है, वर्तमान में 100 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बीजेपी के 74 सदस्य हैं, जबकि प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (SP) के नौ सदस्य हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article