देश

ट्विशा शर्मा मौत मामले में आया नया मोड़, भोपाल जा रहे एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ; पोस्टमार्टम के लिए 5 सदस्यीय टीम गठित

Twisha Sharma Death Mystery: ट्विशा शर्मा मौत मामले में पोस्टमार्टम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि एम्स दिल्ली के फॉरेंसिंक डिपार्टमेंट के पांच डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है, जो भोपाल रवाना होगी।

Image

ट्विशा शर्मा मौत मामले में आया नया मोड़

Twisha Sharma Death Mystery: ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक बार फिर से हो रहे पोस्टमार्टम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली ने फॉरेंसिंक डिपार्टमेंट के डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम गठित की है जिसे भोपाल भेजा जा रहा है।

ट्विशा शर्मा के शव की जांच करने वाली पांच सदस्यीय टीम अपनी रिपोर्ट सीधे डॉक्टर सुधीर गुप्ता को सौंपेंगे। फिलहाल ट्विशा शर्मा का शव एम्स भोपाल की मॉर्चरी में रखा गया है। पहले तय हुआ था कि भोपाल से शुक्रवार की शाम को ट्विशा शर्मा का शव दिल्ली एम्स लाया जाएगा, लेकिन शव की हालत को देखते हुए डॉक्टरों की टीम को भोपाल भेजा जा रहा है।

कब रवाना होगी टीम

डॉक्टरों की टीम शनिवार सुबह पहली फ्लाइट से भोपाल के लिए रवाना होगी, जहां शव का परीक्षण करेगी। बताया जा रहा है कि शव की स्थिति खराब हो रही है। अगर थोड़ी बहुत भी गुंजाइश रही तो शव को दिल्ली एम्स लाया जाएगा। अन्यथा शव का भोपाल एम्स में ही पोस्टमार्टम किया जाएगा और रिपोर्ट तैयार होगी।

दोबारा पोस्टमार्टम की मंजूरी

इससे पहले, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में शव का दोबारा पोस्टमार्टम किए जाने का मामला पहुंचा, जहां अदालत ने इसकी मंजूरी दे दी थी। ट्विशा के भाई आशीष शर्मा ने इस फैसले के लिए हाईकोर्ट का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शव के दोबारा पोस्टमार्टम की इजाजत मिल गई है और इसके लिए हम हाई कोर्ट और न्यायपालिका के बहुत आभारी हैं। अब प्रशासन को जो भी कार्रवाई करनी है, वह बिना किसी देरी के तुरंत की जानी चाहिए। उसके बाद हम अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले दस दिनों से हम लगातार इसके लिए संघर्ष और अपील कर रहे थे। हमें उम्मीद है कि आज या कल तक पूरी प्रक्रिया और कार्रवाई सही तरीके से पूरी हो जाएगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article