देश

हैदराबाद में जन्माष्टमी समारोह के दौरान हादसा, 5 लोगों की करंट लगने से मौत

यह घटना सोमवार तड़के करीब 1.30 बजे रामनाथपुर इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि वाहन ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से टकरा गया, जिससे तार टूटकर वाहन पर गिर गया।

Image

जन्माष्टमी समारोह के दौरान 5 की मौत (iStock)

हैदराबाद में जन्माष्टमी समारोह के तहत आयोजित रथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। वाहन के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में आने से पांच लोगों की करंट लगने से मौत हो गई और चार घायल हो गए। वाहन में भगवान का रथ रखा हुआ था।

यह घटना सोमवार तड़के करीब 1.30 बजे रामनाथपुर इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि वाहन ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से टकरा गया, जिससे तार टूटकर वाहन पर गिर गया। इस घटना में घायल हुए चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस त्रासदी पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सरकार से मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता और घायलों को चिकित्सा उपचार प्रदान करने की मांग की।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article