चीन के होतान शहर में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र होतान के दक्षिण पूर्व में 263 किमी दूर था। होतान चीन के शिनजियांग प्रांत का प्रमुख शहर है जो पश्चिमी चीन का हिस्सा है।
होतान में भूकंप 2.32 बजे आया और इसकी गहराई 17 किमी थी। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
