देश

Gyanvapi Case : ज्ञानवापी पर फैसले से पहले काशी-विश्वनाथ मंदिर के पास पकड़े गए 3 संदिग्ध

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2022, 06:58 PM IST

काशी विश्वनाथ मंदिर में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगी हुई है। ये तीनों संदिग्ध झारखंड के गिरिडीह के हैं। संदिग्धों ने पूछताछ में बताया कि वे दिल्ली जा रहे थे लेकिन वाराणसी में कुछ समय गुजारने के लिए वे यहां रुक गए। इस घटना के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर और उसके आस-पास सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है।

Image

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में दाखिल होना चाहते थे 3 संदिग्ध।

Photo : PTI

Varanasi : वाराणसी कोर्ट में सोमवार को ज्ञानवापी मामले की सुनवाई से पहले मस्जिद परिसर के पास तीन संदिग्ध पकड़े गए। मस्जिद परिसर के भीतर कथित शिवलिंग की पूजा का अधिकार मांगने वाले हिंदू पक्ष की अर्जी पर वाराणसी कोर्ट में सुनवाई हुई। रिपोर्टों के मुताबिक हिरासत में लिए गए तीन युवकों में से दो की पहचान मुस्लिम युवक के रूप में हुई। दोनों अपनी गर्दन पर हरा तौलिया लपेटे हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक ये तीनों संदिग्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अधिकारियों को इनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने इन्हें रोका और पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। बता दें कि काशी विश्वनाथ मंदिर में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगी हुई है। ये तीनों संदिग्ध झारखंड के गिरिडीह के हैं। संदिग्धों ने पूछताछ में बताया कि वे दिल्ली जा रहे थे लेकिन वाराणसी में कुछ समय गुजारने के लिए वे यहां रुक गए। इस घटना के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर और उसके आस-पास सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article