देश

पंजाब में BSF ने एक के बाद एक मार गिराए 3 पाकिस्तानी ड्रोन, चौथे को भी बनाया निशाना; ड्रग्स तस्करी की थी तैयारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2023, 11:07 PM IST

मिली जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग घटनाओं में चार पाकिस्तानी ड्रोन का पता लगाया और उनमें से तीन को अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे पंजाब में मार गिराया। तीन ड्रोनों को शुक्रवार रात को, जबकि चौथे ड्रोन का शनिवार रात को पता लगाया गया।

Image

बीएसएफ ने पंजाब में मार गिराए तीन पाकिस्तानी ड्रोन

Photo : ANI

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी ड्रग्स तस्कर आए दिन पाकिस्तान में ड्रग्स भेजने के लिए ड्रोन का सहारा ले रहे हैं। इन ड्रोनों को बीएसएफ लगातार मारकर गिरा रही है और नशीली पदार्थों को जब्त कर रही है। पिछले 24 घंटों में बीएसएफ ने तीन पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए हैं।

चौथे को भी बनाया निशाना

मिली जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग घटनाओं में चार पाकिस्तानी ड्रोन का पता लगाया और उनमें से तीन को अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे पंजाब में मार गिराया। तीन ड्रोनों को शुक्रवार रात को, जबकि चौथे ड्रोन का शनिवार रात को पता लगाया गया।

कहां-कहां मिला ड्रोन

बीएसएफ की ओर बताया गया कि पहला ड्रोन ‘डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके’ अमृतसर जिले के धारीवाल गांव से बरामद हुआ। प्रवक्ता के मुताबिक, बीएसएफ जवानों ने शुक्रवार रात करीब नौ बजे गोलीबारी कर इस मानवरहित वायु यान (यूएवी) को मार गिराया। उन्होंने बताया कि दूसरा ड्रोन जिले के रतन खुर्द गांव से बरामद किया गया, जब जवानों ने रात करीब साढ़े नौ बजे गोलीबारी की। प्रवक्ता के अनुसार, इस ड्रोन से दो पैकेट संलग्न किये हुए थे, जिनमें से 2.6 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात तीसरे ड्रोन को भी रोका गया, लेकिन उसे बरामद नहीं किया जा सका, क्योंकि यह पाकिस्तानी सीमा में गिरा।

सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा

प्रवक्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि लोग पाकिस्तानी सीमा के अंदर इस तीसरे ड्रोन को एकत्र कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि चौथे ड्रोन ने शनिवार की रात को भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया और अमृतसर सेक्टर में उस पर गोलीबारी की गई। उन्होंने कहा कि ड्रोन और संदिग्ध नशीले पदार्थों का एक बैग बरामद किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article