देश

Video:मध्य प्रदेश के दमोह में ईसाई बने लोगों की हिंदू धर्म में हुई वापसी, बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने दिया आशीर्वाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2022, 07:24 PM IST
Image

बताते हैं कि लोगों का जबरन धर्मान्तरण कराया गया था

Photo : BCCL

Damoh MP Religion Conversion: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में करीब 250 लोगों ने हिंदू सनातन धर्म में घर वापसी की है जिसके बाद उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आशीर्वाद लिया। गौर हो कि मध्य प्रदेश के दमोह में लंबे समय से धर्मान्तरण का मुद्दा (Religion Conversion) लगातार गहराता जा रहा है इसी क्रम में ये आयोजन सामने आया है।

इसके लिए विधि-विधान से हवन-पूजन कराया गया, उसके बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सामने ये सभी लोग आए, इन्होंने अपने हिंदू धर्म छोड़ने पर माफी मांगी और अब कभी वापस अपना धर्म न छोड़ने की बात भी कही, इसके बाद बागेश्वरधाम सरकार ने इन्हें आशीर्वाद दिया।

बताते हैं कि लोगों का जबरन धर्मान्तरण कराया गया था और उनकी समाज के लोगों ने घर वापसी की इच्छा जाहिर की थी, जिसके लिए ये कार्यक्रम किया गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article