देश

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के चिक्कबाल्लापुर में बड़ा सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 26, 2023, 10:33 AM IST

गुरुवार सुबह एक एसयूवी ने सड़क पर खड़े एक टैंकर में टक्कर मार दी जिससे कार में सवार 12 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Image

सड़क हादसे में 12 की मौत

Photo : IANS

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के चिक्कबाल्लापुर में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। यहां एक एसयूवी ने सड़क पर खड़े एक टैंकर में टक्कर मार दी जिससे कार में सवार 12 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना चिक्कबाल्लापुर शहर के जिला मुख्यालय के बाहरी इलाके में हुई।

सूत्रों ने बताया कि एसयूवी बागेपल्ली से चिक्कबाल्लापुर जा रही थी तभी चालक ने सड़क पर खड़े एक टैंकर में टक्कर मारी दी जिससे चार महिलाओं समेत 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक नजदीकी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article