प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को कहा हैप्पी बर्थडे...बिहार में सीट बंटवारे पर महागठबंधन में मंथन तेज
- सुप्रीम कोर्ट में आज बिहार एसआईआर मुद्दे पर सुनवाई
- सीजेआई पर जूता उछालने वाले वकील ने कहा- कोई पछतावा नहीं
- डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर लिया युद्ध रुकवाने का श्रेय
- US में वित्त पोषण विधेयक पर रिपब्लिकन, डेमोक्रेट्स के बीच गतिरोध जारी
प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को कहा हैप्पी बर्थडे...बिहार में सीट बंटवारे पर महागठबंधन में मंथन तेज
देश भर के नेताओं ने सीजेआई पर हमले के प्रयास की निंदा की
सोमवार को हुई इस घटना पर मंगलवार को भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को 71 वर्षीय वकील राकेश किशोर ने अदालत में सुनवाई के दौरान सीजेआई पर कथित तौर पर जूता फेंकने की कोशिश की, लेकिन सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।
तमिलनाडु : अभिनेता-नेता विजय ने करूर भगदड़ के पीड़ित परिवारों से बात की
चेन्नई से कोलंबो जा रहे विमान से पक्षी टकराया
पाकिस्तान: रेलवे ट्रैक पर धमाका, जाफर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 7 घायल
कफ सिरप से मौत: SC में जनहित याचिका दायर कर सीबीआई जांच का अनुरोध
आगरा पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, 6 पुलिसकर्मी निलंबित
ओडिशा के कटक में कर्फ्यू में ढील
प्रशासन ने शनिवार और रविवार को लगातार हुई झड़प की दो घटनाओं के बाद कर्फ्यू लगा दिया है। इन झड़पों में 10 पुलिसकर्मियों समेत 31 लोग घायल हो गए और कई दुकानें या तो जलकर नष्ट हो गईं या क्षतिग्रस्त हो गईं। संघर्ष शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात दरगाह बाजार इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुरू हुआ था। कटक के दरगाह बाजार, मंगलाबाग, छावनी, पुरी घाट, लालबाग, बिदानासी, मर्कटनगर, सीडीए फेज-2, मालगोडाउन, बादामबाड़ी, जगतपुर, बयालीश मौजा और सदर थाना क्षेत्रों में प्रतिबंध लागू थे।
ईडी ने ‘फर्जी' कॉल सेंटर मामले में दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर छापे मारे
ठगों द्वारा इस्तेमाल किए गए क्रिप्टो करेंसी वॉलेट्स से लाखों अमेरिकी डॉलर के लेनदेन की सूचना मिली है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार के मुखिया के रूप में 25वां वर्ष शुरू किया
बिहार में सीट बंटवारे पर महागठबंधन के भीतर मंथन तेज
B कैटेगरी में वे सीटें हैं, जहां 10 से 15 हजार का अंतर रहा। C कैटेगरी में 15 से 20 हजार वोटों से हारी सीटें रखी गई हैं। इस फॉर्मूले के तहत कांग्रेस करीब 78 सीटों पर दावेदारी पेश करने की तैयारी में है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि राजद कांग्रेस को 48 से ज्यादा सीटें देने के मूड में नहीं है, लेकिन पार्टी को उम्मीद है कि उसे 55 से अधिक सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस इस बार अपनी कुछ पारंपरिक सीटों से हटकर रणनीति बना रही है। उदाहरण के तौर पर, पटना जिले में जहां पिछली बार पार्टी 4 सीटों पर लड़ी थी, इस बार कांग्रेस वहां किसी सीट पर दावा नहीं करेगी।
बांग्लादेश लौटने की तैयारी में खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान
अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करती है अमेरिकी निर्वासन प्रक्रिया: यूएनएचसीआर
लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र बेनीपट्टी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
यहां नर्मदा महोत्सव में प्रस्तुति देने आईं मैथिली ने कहा कि उनका उनके गृह क्षेत्र से अलग ही जुड़ाव है और अगर वह अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत वहां से करेंगी तो वह बहुत कुछ सीख सकेंगी। मैथिली ने पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के संगठन प्रभारी विनोद तावडे और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। इसके बाद से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
