World Vitiligo Day: सफेद दाग सिर्फ त्वचा की नहीं, शरीर की इम्यूनिटी से भी जुड़ी है समस्या, जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं

World Vitiligo Day: क्या आप जानते हैं सफेद दाग यानी विटिलिगो सिर्फ त्वचा की समस्या नहीं, बल्कि इम्यूनिटी से जुड़ी एक मेडिकल स्थिति है। आइए डॉक्टर से जानते हैं इम्यूनिटी और विटिलिगो का क्या है कनेक्शन।

World Vitiligo Day: शरीर पर सफेद दाग दिखना कई लोगों के लिए चिंता की बात बन जाता है। इससे भी बड़ी परेशानी तब होती है, जब लोग इसके बारे में गलत बातें फैलाने लगते हैं। आज भी कई लोग मानते हैं कि सफेद दाग (विटिलिगो) छूने से फैलता है या फिर यह कुष्ठ रोग (कोढ़) की निशानी है। लेकिन सच इससे बिल्कुल अलग है। सफेद दाग, जिसे डॉक्टरों की भाषा में विटिलिगो कहा जाता है, एक ऐसी बीमारी है जिसका संबंध शरीर की इम्यूनिटी (vitiligo and immunity) से होता है। यही वजह है कि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी देना बेहद जरूरी है। अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद के सीनियर कंसल्टेंट और प्रोफेसर (डर्मेटोलॉजी) डॉ. राजेश वर्मा बताते हैं कि यह सिर्फ रंग बदलने की समस्या नहीं, बल्कि शरीर के अंदर होने वाले बदलावों से जुड़ी एक मेडिकल स्थिति है।

World Vitiligo Day

सफेद दाग सिर्फ त्वचा की नहीं, शरीर की इम्यूनिटी से जुड़ी समस्या

आखिर क्यों पड़ते हैं सफेद दाग

हमारी त्वचा का रंग एक खास तरह की कोशिकाओं की वजह से होता है। ये कोशिकाएं त्वचा में रंग बनाने का काम करती हैं। जब किसी कारण से ये कोशिकाएं कमजोर हो जाती हैं या खत्म होने लगती हैं, तब त्वचा पर सफेद धब्बे दिखाई देने लगते हैं। यही स्थिति विटिलिगो कहलाती है।

इम्यूनिटी से क्या है इसका संबंध

डॉ. राजेश वर्मा बताते हैं कि सामान्य तौर पर हमारी इम्यूनिटी शरीर को बीमारियों और संक्रमण से बचाती है। लेकिन विटिलिगो में शरीर की सुरक्षा प्रणाली गलती से उन्हीं कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगती है जो त्वचा को रंग देती हैं। इसका नतीजा यह होता है कि त्वचा का रंग धीरे-धीरे कम होने लगता है और सफेद दाग उभर आते हैं। इसलिए विटिलिगो को इम्यूनिटी से जुड़ी बीमारी माना जाता है।

End of Feed