World Mental Health Day 2022: किस तरह रखें अपने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान, माता-पिता जानें यह जरूरी टिप्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 08:23 AM IST

World Mental Health Day 2022, How To Raise Children Mentally Strong: बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में माता-पिता कुछ खास टिप्स अपना सकते हैं जिसकी वजह से उन्हें अपने बच्चों को मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने में मदद मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज मनाया जा रहा है वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे।
  • हर वर्ष 10 अक्टूबर को मनाया जाता है यह दिन।
  • बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताना है जरूरी।

World Mental Health Day 2022, How To Raise Children Mentally Strong: स्वस्थ जीवन जीने के लिए मस्तिष्क का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। आजकल लोग शारीरिक स्वास्थ्य पर तो ध्यान दे रहे हैं लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जो मानसिक स्वास्थ्य को दरकिनार कर देते हैं। बड़े लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में समझा पाना आसान होता है लेकिन इसका महत्व बच्चों को आसानी से नहीं समझाया जा सकता है। बच्चों में सही गलत की समझ नहीं होती है जिस वजह से माता-पिता को उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताने में मुश्किल होती है। ऐसे में आपको चिंता करने की जगह कुछ ऐसे तरीके अपनाने चाहिए जिसकी वजह से आपके बच्चे मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे। यहां जानें बच्चों को मेंटली स्ट्राॅन्ग बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए।

मेंटल हेल्थ एक्सरसाइज है जरूरी

बच्चों को अपने शरीर का ध्यान रखना तो हर माता-पिता सिखाते हैं लेकिन बहुत कम पेरेंट्स होते हैं जो अपने बच्चों को अपने दिमाग को भी स्वस्थ रखने की सीख देते हैं। ऐसे में बच्चों को मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने के लिए आपको मेंटल स्ट्रैंथ एक्सरसाइज की मदद लेनी चाहिए। ऐसा करने से आपके बच्चे मानसिक रूप से स्वस्थ बनेंगे। आप चाहें तो प्रोफेशनल हेल्प भी ले सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि प्रोफेशनल हेल्प लेने से कभी कतराएं नहीं।

End of Feed