हेल्थ

ठंड बढ़ते ही क्यों चढ़ जाता है ब्लड प्रेशर? जानें 5 छिपे कारण और घर बैठे बचाव के आसान तरीके

Why Blood Pressure Rises In Winters: क्या सर्दियों में आपका ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है? ठंड का मौमस बीपी के मरीजों के लिए थोड़ा जोखिम भरा होता है। इस दौरान ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर ठंड के मौसम में बीपी बढ़ने के पीछे क्या कारण हैं और इसे कैसे कंट्रोल रखा जा सकता है, चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं....

Image

Why Blood Pressure Rises In Winters

Why Blood Pressure Rises In Winters: जैसे ही ठंड का मौसम आता है, कई लोगों को सिर दर्द, चक्कर या बेचैनी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या बहुत आम है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? असल में, ठंड हमारे शरीर की नसों, ब्लड फ्लो और हार्मोन पर असर डालती है। जिसकी वजह से हाई बीपी की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप भी ठंड में ब्लड प्रेशर बढ़ने से परेशान हैं, तो आइए जानें इसके पीछे छिपे 5 कारण और कुछ आसान घरेलू उपाय जो आपकी मदद कर सकते हैं।

ठंड में सिकुड़ती हैं नसें

सर्दियों में तापमान गिरने से शरीर की नसें सिकुड़ने लगती हैं। इससे ब्लड फ्लो रुकता है और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। खासकर बुजुर्ग या हाई बीपी के मरीजों के लिए ये समय थोड़ा रिस्की होता है। इसलिए कोशिश करें कि शरीर को गर्म रखें, ऊनी कपड़े पहनें, ठंडी हवा से बचें और बाहर जाते वक्त सिर-पैर ढककर निकलें।

फिजिकल एक्टिविटी घटने से बढ़ता है बीपी

ठंड में हम अक्सर रजाई में दुबककर बैठे रहना पसंद करते हैं। शरीर की मूवमेंट कम होने से ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जिससे बीपी बढ़ सकता है। दिन में 15-20 मिनट तक टहलना, हल्की एक्सरसाइज या योग करने से शरीर एक्टिव रहता है और ब्लड प्रेशर बैलेंस में रहता है।

सर्दियों में ज्यादा नमक और फैटी फूड का सेवन

ठंड के मौसम में लोग तली-भुनी और नमकीन चीजें ज्यादा खाते हैं। लेकिन ये खाने की आदतें ब्लड प्रेशर को तेजी से बढ़ा देती हैं। नमक सोडियम बढ़ाता है, जिससे शरीर में पानी रुकता है और दिल पर दबाव बढ़ता है। कोशिश करें कि नमक सीमित मात्रा में लें और फ्राइड फूड्स से दूरी बनाएं।

धूप की कमी से बढ़ती है तनाव और बीपी

सर्दियों में दिन छोटे और धूप कम होती है। इस वजह से शरीर में विटामिन D और सेरोटोनिन का लेवल घटता है, जिससे मूड खराब और तनाव बढ़ जाता है। स्ट्रेस ब्लड प्रेशर का बड़ा कारण है। रोज कुछ देर धूप में बैठें, गहरी सांस लें और खुद को पॉजिटिव रखने की कोशिश करें।

नींद पूरी न होना भी बड़ा कारण

ठंड में देर रात तक मोबाइल चलाना या ज्यादा देर तक सोना, दोनों ही तरीके से नींद का पैटर्न बिगड़ जाता है। नींद पूरी न होने से ब्लड प्रेशर असंतुलित होता है। इसलिए हर दिन 7-8 घंटे की साउंड स्लीप जरूर लें, ताकि शरीर को सही रीसेट मिल सके।

घर बैठे कैसे रखें बीपी कंट्रोल - How To Control Blood Pressure In Winter

  • रोज गुनगुना पानी पीएं, इससे ब्लड फ्लो स्मूद रहता है।
  • हेल्दी डायट लें जिसमें फल, हरी सब्जियां और फाइबर शामिल हों।
  • नमक कम करें और ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीजें जैसे अलसी के बीज या मछली खाएं।
  • मेडिटेशन और योग से मन शांत रखें।
  • रोजाना बीपी मॉनिटर करें ताकि किसी बदलाव पर तुरंत ध्यान दिया जा सके।

सर्दियों में ब्लड प्रेशर का बढ़ना कोई मामूली बात नहीं है, लेकिन थोड़ा ध्यान रखकर इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। गर्म कपड़े पहनें, हेल्दी खाएं, एक्टिव रहें और स्ट्रेस से दूरी बनाए रखें। छोटी-छोटी सावधानियां आपको ठंड में भी दिल और ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानियों से सुरक्षित रख सकती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article