हेल्थ

कोरोना के बाद अब इस वायरस ने बढ़ाई चिंता, WHO का अलर्ट- एक साथ फैलेंगी कई तरह की बीमारी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 24, 2023, 11:17 AM IST

कोरोना वायरस का खतरा जैसे ही थोड़ा सा कम हुआ है वैसे ही अब दूसरे वायरस के दस्तक देने की चिंता लोगों को सता सकती है। दरअसल WHO के डायरेक्‍टर जनरल टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस साल डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

Image

कोरोना के बाद अब इस वायरस ने बढ़ाई चिंता

कोरोना वायरस का खतरा जैसे ही थोड़ा सा कम हुआ है वैसे ही अब दूसरे वायरस के दस्तक देने की चिंता लोगों को सता सकती है। दरअसल WHO के डायरेक्‍टर जनरल टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस साल डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसकी असल वजह है मौसम का जरूरत से ज्यादा गर्म होना। हम सभी जानते हैं कि देश के कई राज्यों में गर्मी ने तांडव मचा रखा है। भीषण गर्मी की वजह से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। दुनिया भर में पड़ रहे भीषण गर्मी का मुख्य कारण है अल नीनो। बता दें कि उष्ण कटिबंधीय प्रशांत क्षेत्र में समुद्री तापमान और वायुमंडलीय परिस्थितियों में आये बदलाव को एल नीनो कहा जाता है जो पूरे विश्व के मौसम को अस्त-व्यस्त कर देता है।

गर्मी के मौसम में मच्छरों का आतंद भी बढ़ जाता है मच्छर इस वायरस को काफी तेजी से फैलाते भी हैं। इसी वजह से अल नीना वायरस अपना प्रकोप दिखा सकता है। उष्णकटिबंधीय बीमारियां पहले से ही साउथ अमेरिका के देशों में अपना तांडव दिखा रही हैं। अब भीषण गर्मी की वजह से एशिया में इसका खतरा बढ़ता जा रहा है।

डेंगू-चिगनगुनिया बढ़ाएगा टेंशन

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने यह चेतावनी दी है डेंगू-चिगनगुनिया की वजह से देश के हेल्थ सिस्टम पर काफी बुरा असर देखने को मिल सकता है। डेंगू के मामलों की बात करें तो जून के पहले सप्‍ताह में थाईलैंड में 19,503 मामले सामने आए थे। वहीं कंबोडिया और मलेशिया में भी डेंगू काफी तेजी से पैर पसार रहा है। इसके अलावा सिंगापुर में भी जून से अक्‍टूबर के बीच डेंगू-चिगनगुनिया के मामले बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article