Eye Flu Virus Name in Hindi(आई फ्लू क्यों फैल रहा है, कैसे बचें): कुछ मामलों से लेकर देखते ही देखते आई फ्लू तेजी से फैल गया और फिलहाल अस्पतालों की ओपीडी में लगभग 50 पर्सेंट मामले सिर्फ Eye Flu के ही आ रहे हैं। मॉनसून के मौसम में वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन तेजी से फैलती हैं और इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। यहां जानें कि आई फ्लू कौन से वायरस से होता है, भारत में अभी आई फ्लू इतना क्यों फैल रहा है और आई फ्लू से बचाव के उपाय हिंदी में क्या हैं।
Eye Flu Virus Name in Hindi
अभी आई फ्लू के जो मामले सामने आ रहे हैं, उनमें 80 प्रतिशत केसेज Adenovirus (एडिनोवायरस) के हैं। वहीं 20 प्रतिशत केसेज बैक्टीरिया से होने वाले इंफेक्शन के हैं।
Eye Flu Virus Kaise Failta Hai
आई फ्लू को लेकर ज्यादातर लोगों में यह धारणा है कि यह संक्रमित व्यक्ति की आंखों में देखने से फैलता है। जबकि यह हवा से नहीं फैलता। यानी यह एयर बोर्न नहीं है। ये गंदी सतहों को छूने की वजह से होता है।
Eye Flu Virus के फैलने के कारण
- आई फ्लू का वायरस हाथों के जरिए फैलता है।
- कहीं बाहर जाने गंदे हाथों से आंखों को टच करने से।
- तौलिया, कपड़े, टूथब्रश, मेकअप का सामान आदि शेयर करने से।
- संक्रमित हैंडल, बटन, स्विच आदि को छूने से।
- बिस्तर, चादर आदि संक्रमित व्यक्ति के साथ शेयर करने से।
Eye Flu se bachne ke upay in hindi
साफ सफाई रखकर आई फ्लू से आप बच सकते हैं। हाथों को बार बार धोने की आदत डालें। मुंह, आंखों आदि को गंदे हाथों से टच न करें। बाहर से आते ही हाथ मुंह धोकर कपड़े बदल लें। साथ में सैनिटाइजर लें और जरूरत पड़ने पर हाथ क्लीन कर लें। ऑफिस में कलीग्स से उचित दूरी पर बैठें। मेकअप, टॉवल, बेड आदि शेयर न करें। अगर घर में किसी को आई फ्लू है तो बाकी सदस्य उसकी इस्तेमाल की हुई चीजों को यूज करने से बचें।
