हेल्थ

वेट लॉस का रामबाण इलाज है ये घरेलू नुस्खा, 10 दिन में छांट देगा शरीर में जमा चर्बी, अंदर धंस जाएगा बाहर निकला पेट

Weight Loss in Hindi : बढ़ा हुआ वजन और बाहर निकला पेट अपने साथ कई तरह की समस्याएं भी लेकर आता है। यदि आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और इससे बचाव का कोई आसान रास्ता तलाश रहे हैं। तो आज हम आपको कुछ इसका शानदार नुस्खा बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

Weight loss drink

Photo : iStock

दुबले-पतले लोग चाहते हैं कि उनका वजन किसी भी तरह थोड़ा सा बढ़ जाए। लेकिन ये वजन यदि एक बार बढ़ना शुरू हो जाए तो इसे रोक पाना बड़ा ही मुश्किल काम है। वेट लॉस के लिए आपको लोग तरह तरह के उपाय बताते हुए नजर आ जाएंगे। जैसे- घंटों जिम में पसीना बहाना या अलग-अलग तरह से भूखा रहना आदि। यदि आप ये सब कुछ ट्राई करके देख चुके हैं, और आपको कोई सकारात्मक बदलाव खुद में नजर नहीं आया है, तो आज हम आपको इसके लिए एक शानदार घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं। यदि आपने इस नुस्खे को हमारे बताए गए तरीके से फॉलो कर लिया तो आपका वजन तेजी से कम होने लगेगा। आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए घरेलू उपाय...

वेट लॉस के लिए घरेलू उपाय - Home Remedy for Weight Loss in Hindi

एप्पल साइडर विनेगर आपका वजन कम करने के लिए सबसे कारगर घरेलू उपायों में से एक है। एप्पल साइडर विनेगर में एसिटिक एसिड की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जो आपके वजन को कम करने में काफी मदद करती है। क्लिनिकल न्यूट्रिशन यूरोपियन जर्नल के मुताबिक, एसिटिक एसिड हमारे पेट को खाली करने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। यह हमारे पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है जिससे हमें भूख बहुत कम लगती है। यही कारण है कि इससे हमें वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है। जिससे वेट लॉस जर्नी को तय करना हमारे लिए आसान बन जाता है।

कैसे करें तैयार?

इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए आप सबसे पहले 1 कप पानी लें।

इस पानी को आप हल्का गुनगुना भी कर सकते हैं।

इस पानी में आप 2 चम्मच सेब का सिरका (एप्पल साइडर विनेगर) मिलाएं।

इसके बाद आप इस तरह तैयार ड्रिंक में 1-2 चम्मच शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

कब करें सेवन?

आप इस ड्रिंक का सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं।

इसके साथ ही आप इस वेट लॉस ड्रिंक का सेवन एक्सरसाइज से 20 मिनट पहले पी सकते हैं।

आप शाम के समय भी इस ड्रिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article