हेल्थ

बढ़े हुए वजन ने कर दिया है परेशान तो dinner में इन फूड्स को शामिल कर करें weight loss

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 8, 2023, 04:32 PM IST

Weight Loss Tips: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से कई लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। बढ़ता वजन कई बीमारियों का घर भी माना जाता है। मोटापे की समस्या से परेशान लोग वेट लॉस के लिए कई तरह के टिप्स अपनाते हैं।

Image

डिनर में इन फूड्स को शामिल कर घटाएं वजन

Weight Loss Tips: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से कई लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। बढ़ता वजन कई बीमारियों का घर भी माना जाता है। मोटापे की समस्या से परेशान लोग वेट लॉस के लिए कई तरह के टिप्स अपनाते हैं। मोटापा कम करने के लिए लोग एक्सरसाइज, वेट लॉस डाइट फॉलो करते हैं। लेकिन हर बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। कई लोग तो वजन कम करने के लिए खाना-पीना भी छोड़ देते हैं। खाना पीना छोड़ने की वजह से सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है। लेकिन अगर सही डाइट फॉलो किया जाए तो वजन को तेजी से घटाया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि वेट लॉस के लिए आप अपने डिनर में क्या शामिल कर सकते हैं।

डिनर में इन फूड्स को शामिल कर घटाएं वजन

साबुदाना खिचड़ी

साबुदाना खिचड़ी वेट लॉस में काफी कारगर साबित होता है। ये लाइट होता है और पेट को भरा रखता है जिससे भूख कम लगती है। रात को डिनर में आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर वजन घटा सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह धोकर इसे पानी में भीगोकर छोड़ दें। अब साबूदाने में भुनी हुई मूंगफली, नमक और मिर्च पाउडर मिलाएं। इसके बाद एक पैन में तेल या घी गर्म कर लें। फिर इसमें जीरा, साबुत सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालें और इसमें साबुदाना डालकर पकाएं। जब ये पक जाए तो गैस बंद करें और इसका स्वाद लें।

तोरी पास्ता

डिनर में तोरी पास्ता को शामिल कर भी आप वजन घटा सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक पैन में तेल गर्म कर लें और फिर इसमें तोरी डालें। इसके बाद, कटी हुई हरी मिर्च, प्याज और लहसुन डालें। इसके बाद इसमें नमक और काली मिर्च मिलाएं। अब स्पेगेटी को उबाल लें और फिर इसे तोरी के मिश्रण में मिलाएं और पकाएं।

ओट्स इडली

ओट्स वेट लॉस में काफी फायदेमंद माना जाता है। वेट लॉस के लिए अक्सर आपने लोगों को ओट्स का सेवन करते हुए देखा होगा। ऐसे में अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो ओट्स इडली की मदद से आप वजन घटा सकते हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article