हेल्थ

पैरों में बार-बार हो रही है झनझनाहट तो तुरंत लें डॉक्टर की सलाह, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत

Tingling In Legs symptoms Of Which Disease: अगर कोई व्यक्ति बार-बार हाथ-पैरों में झुनझुनी का सामना करता है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह शरीर में किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें, जिससे कि किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके।

Image

Tingling In Legs symptoms Of Which Disease

Tingling In Legs symptoms Of Which Disease: क्या आपको भी अक्सर पैरों में सुनसुनी और झुनझुनी महसूस होती है? लंबे समय तक एक ही पोजीशन में लंबे समय तक बैठने या पैरों को रखने की वजह झुनझुनी होना बहुत आम बात है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति अक्सर इस समस्या का सामना करता है, तो उसे सतर्क हो जाना चाहिए। क्योंकि बार-बार पैरों में झनझनाहट महसूस होना कुछ बीमारियों का संकेत या लक्षण भी हो सकता है। आपको बता दें कि ऐसी कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जिनमें पैरों में झनझनाहट महसूस होती है। इस तरह की समस्या होने पर आपको क्या करना चाहिए और पैरों में झनझनाहट होना किन-किन बीमारियों का संकेत हो सकता है, इस लेख में विस्तार से जानें।

पैरों में झनझनाहट होना किन बीमारियों का लक्षण है - Tingling In Legs symptoms Of Which Disease

ऑटोइम्यून बीमारियां

कमजोर इम्यूनिटी, रूमेटाइड अर्थराइटिस और ल्यूपस आदि जैसी ऑटोइम्यून स्थितियां पैरों में झुनझुनी के पीछे जिम्मेदार हो सकती हैं। इसलिए इसे ऑटोइम्यून स्थितियों के संकेत के रूप में भी देखा जा सकता है।

वायरल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन

जब व्यक्ति किसी प्रकार के संक्रमण की चपेट में आ जाता है, तो यह उनकी नसों को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। इसकी वजह से पैरों में झनझनाहट होना बहुत सामान्य है। इसके अलावा, इसके कारण व्यक्ति को हाथों-पैरों में चुभन और दर्द भी महसूस हो सकता है।

कार्पल टनल सिंड्रोम

यह एक ऐसी बीमारी है, जो नसों में देखने को मिलती है। जब नसों पर बहुत अधिक दबाव पड़ता है या नसों से जुड़ी कोई समस्या होती है, तो पैरों में झुनझुनी देखने को मिल सकती है।

अनियंत्रित ब्लड शुगर

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनमें भी हाथ-पैरों में झनझनाहट की समस्या काफी देखने को मिलती है। क्योंकि हाई ब्लड शुगर के कारण नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचता है, यह नर्व डैमेज का कारण बनता है। जिसकी वजह से हाथ-पैरों में झुनझुनी और त्वचा पर उभरी हुई नीली नसें भी देखने को मिल सकती हैं।

खराब किडनी फंक्शन

अगर आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है या आपको किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है, तो ऐसे में भी हाथ-पैरों में झनझनाहट देखने को मिल सकती है। ऐसा इसलिए होता क्योंकि ऐसी स्थिति में किडनी रक्त को फिल्टर नहीं कर पाती है। इससे हमारे नर्वस सिस्टम को भी नुकसान पहुंचता है, जिसके कारण इस झनझनाहट देखने को मिलती है।

अगर कोई व्यक्ति बार-बार हाथ-पैरों में झुनझुनी का सामना करता है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे में तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें, जिससे कि किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article