हेल्थ

जांघों में छुपा है लॉन्ग लाइफ का सीक्रेट, स्टडी में हुआ खुलासा, ये सिंपल आसान बनाएंगे आपकी Thighs को मजबूत

Thighs Can Improve Longevity Says Study: क्या आप जानते हैं कि आपकी जांघों की मजबूती आपकी लंबी उम्र से जुड़ी है? एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि मजबूत जांघें हार्ट और हड्डियों को स्वस्थ रखती हैं। जानिए सदाबहार मजबूत थाइज पाने के लिए कुछ आसान योगासन जो आपकी सेहत और लॉन्ग लाइफ दोनों का रखेंगे ख्याल।

Image

जांघों में छुपा है लॉन्ग लाइफ का सीक्रेट

Thighs Can Improve Longevity Says Study: क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी थाइज (जांघें) आपकी लंबी उम्र से जुड़ी हो सकती हैं? हाल ही में आई एक स्टडी में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जिन लोगों की जांघें मजबूत होती हैं, उनमें लंबी उम्र और बेहतर मेटाबॉलिक हेल्थ की संभावना ज्यादा होती है। कमजोर थाइज मांसपेशियों की गिरावट, हार्ट डिजीज और जोड़ों के दर्द से जुड़ी मानी जाती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर फुर्तीला और एक्टिव बना रहे, तो रोजाना के रूटीन में कुछ आसान योगासन जोड़ना जरूरी है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे योगासन जो आपकी जांघों को देंगे फौलादी ताकत और शरीर को लंबी उम्र का तोहफा।

वीरभद्रासन (Warrior Pose)

वीरभद्रासन यानी वॉरियर पोज न सिर्फ आपके पैरों को मजबूत बनाता है, बल्कि थाइज में खिंचाव लाकर उनकी फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाता है। जब आप इस आसन में आगे के पैर को मोड़कर और पीछे के पैर को सीधा रखकर खड़े होते हैं, तो आपकी जांघों की सभी मांसपेशियां एक्टिव हो जाती हैं। रोज 2-3 मिनट तक इस पोज़ में रहने से थाइज में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और फैट बर्निंग भी तेज होती है।

उत्कटासन (Chair Pose)

उत्कटासन को चेयर पोज़ कहा जाता है क्योंकि इसमें आप जैसे कुर्सी पर बैठे हों, वैसे ही शरीर को झुकाते हैं। यह आसन थाइज, हिप्स और काफ मसल्स पर एक साथ काम करता है। लगातार अभ्यास करने से थाइज मजबूत और टोंड होती हैं। इसके अलावा, यह आसन घुटनों और रीढ़ की हड्डी को भी स्थिरता देता है, जिससे बढ़ती उम्र में भी शरीर चुस्त और बैलेंस में रहता है।

सेतुबंधासन (Bridge Pose)

सेतुबंधासन को ब्रिज पोज भी कहा जाता है। इस आसन में आप पीठ के बल लेटकर अपने हिप्स को ऊपर उठाते हैं, जिससे थाइज, हिप्स और लोअर बैक पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यह न सिर्फ मसल्स को टोन करता है बल्कि ब्लड फ्लो बढ़ाकर थकान भी कम करता है। रोज 5 बार दोहराने से थाइज में ताकत और लचीलापन दोनों बढ़ते हैं।

नटराजासन (Dancer Pose)

नटराजासन शरीर को सुंदर आकार देता है और जांघों की मांसपेशियों को टाइट करता है। इस योगासन में एक पैर को पीछे उठाकर हाथ से पकड़ना होता है और दूसरा पैर जमीन पर स्थिर रखना होता है। इससे बैलेंस और स्ट्रेंथ दोनों में सुधार होता है। यह आसन खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लंबे समय तक बैठे रहते हैं या पैरों में जकड़न महसूस करते हैं।

ताड़ासन (Mountain Pose)

ताड़ासन सबसे आसान लेकिन बेहद असरदार योगासन है। इसे करते वक्त शरीर की पूरी मांसपेशियों में स्ट्रेच आता है, खासकर थाइज और काफ्स में। यह आसन आपके पॉश्चर को सुधारता है और थाइज की जकड़न को कम करता है। हर सुबह खाली पेट कुछ मिनट के लिए ताड़ासन करने से न सिर्फ थाइज मजबूत बनती हैं, बल्कि शरीर में एनर्जी और स्टैमिना भी बढ़ता है।

बता दें जांघें शरीर की सबसे बड़ी मांसपेशियां हैं और ये आपकी पूरी बॉडी के स्टेबिलिटी सिस्टम का आधार होती हैं। अगर ये मजबूत रहेंगी, तो आप लंबे वक्त तक एक्टिव और फिट रह पाएंगे। रोज सिर्फ 15-20 मिनट इन योगासनों को करने से थाइज में ताकत आएगी, ब्लड फ्लो बेहतर होगा और दिल से लेकर हड्डियों तक आपकी सेहत चमक उठेगी। याद रखिए मजबूत थाइज मतलब मजबूत जिंदगी।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article