हेल्थ

Vitamin B Foods: विटामिन-B की कमी को दूर करते हैं ये फूड्स, डाइट में आज ही करें शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 28, 2023, 03:43 PM IST

What to eat in Vitamin B deficiency: बढ़ते प्रदूषण, महंगाई और जंक फूड का असर हमारी सेहत पर भी पड़ सकता है। युवाओं में भी विटामिन की कमी बढ़ रही है। तो आइए जानते हैं कि विटामिन बी12 की कमी होने पर हमें किन खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।

Image

Vitamin B Foods: विटामिन बी के लिए क्या खाना चाहिए?

Photo : iStock

Foods Deficient in Vitamin B: वर्तमान समय में हम सभी की जीवनशैली (विटामिन बी 12) बहुत तेजी से बदल रही है, इसलिए इसका असर हमारी सेहत पर भी देखने को मिलता है। इससे हमारे शरीर में विटामिन की भी कमी हो जाती है। तो हमें कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। आने वाले समय में हमें अपने खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। देखा जा रहा है कि कई लोगों में विटामिन बी की कमी बढ़ती जा रही है। इसलिए हमें अपने आहार में सही खाद्य पदार्थों को शामिल करने की जरूरत है।

बढ़ते प्रदूषण, महंगाई और जंक फूड (Junk Food and Health) का असर हमारी सेहत पर भी पड़ सकता है। युवाओं में भी विटामिन बी की कमी (Vitamin B Deficiency in Young) बढ़ती जा रही है। तो आइए जानते हैं कि विटामिन बी की कमी होने पर हमें किन खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।

कई लोगों में विटामिन बी12 की कमी भी देखी जाती है। तो ऐसे में दही का सेवन आपके लिए उपयुक्त रहेगा। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन होता है। अगर आप दही खाने का सही समय तय कर लें तो इससे आपको फायदा हो सकता है। आप दही के साथ-साथ कई अन्य खाद्य पदार्थों का भी सेवन कर सकते हैं। दही विटामिन बी की कमी को पूरा करता है, लेकिन यह आपको सोयाबीन से भी मिलता है। इसमें नियासिन, बी6 और फोलेट होता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है।

कौन से खाद्य पदार्थ शामिल करें?

  • दालों का प्रयोग शुरू करें।
  • दूध का सेवन दही की तरह करें।
  • आप चने और काले चने भी शामिल कर सकते हैं।
  • अपने नाश्ते में डेयरी उत्पादों को शामिल करें।
  • शाकाहारी भोजन अधिक खायें।
  • आप मांस और मछली भी खा सकते हैं।

विटामिन बी की कमी से आपको क्या नुकसान हो सकता है?

इस विटामिन की कमी से थकान, त्वचा का रंग पीला पड़ जाता है। झुनझुनी, ब्लड की मात्रा में कमी, चक्कर आना या मेमोरी लॉस हो सकता है। इसलिए ऐसे लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें वरना आपको कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इन लक्षणों को नजरअंदाज करने से आपकी जान जा सकती है। इसलिए डॉक्टर से उचित सलाह लें और समय पर इलाज कराएं और स्वस्थ खानपान पर ध्यान दें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article