हेल्थ

Eye care: मानसून के साथ फैल रही आंखों से जुड़ी ये समस्या, सूजन और दर्द कर रहे परेशान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 23, 2023, 09:20 AM IST

Eye care: मानसून ने देशभर में दस्तक दे ही है। बारिश ने कई राज्यों में अपना रौद्र रूप दिखा दिया है। उत्तर भारत के कई राज्य बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। वहीं दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

Image

conjunctivitis

Eye care: मानसून ने देशभर में दस्तक दे ही है। बारिश ने कई राज्यों में अपना रौद्र रूप दिखा दिया है। उत्तर भारत के कई राज्य बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। वहीं दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। आईटीओ, लाल किला समेत कई जगहों पर पानी भर गया है। बारिश की वजह से सिर्फ इतनी ही परेशानी नहीं हो रही। बाढ़ और बारिश की वजह से कई तरह बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इन दिनों दिल्ली समेत कई राज्यों में आंख की एक बीमारी ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है। इस बीमारी का नाम है 'कंजंक्टिवाइटिस'। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में 'कंजंक्टिवाइटिस' के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। यह एक ऐसा संक्रमण है जो कॉन्टैक्ट में आने वाले दूसरे व्यक्ति को भी हो सकता है।

टीओआई की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंजंक्टिवाइटिस जानलेवा बीमारी नहीं है। लेकिन अगर इसका समय पर इलाज नहीं किया गया तो आंखों को काफी नुकसान हो सकता है। कंजंक्टिवाइटिस 5-6 दिनों तक रहने वाला संक्रमण है। इसे 'पिंक आई' इन्फेक्शन के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि कंजंक्टिवाइटिस संक्रमण किसी भी व्यक्ति को तब होती है जब वह किसी संक्रमित व्यक्ति की इस्तेमाल की हुई चीजों को यूज करता है।

क्या हैं इस बीमारी के लक्षण?

कंजंक्टिवाइटिस में सबसे पहला लक्षण देखने को जो मिलता है वो है आंखों के सफेद हिस्से का गुलाबी और लाल होना। इसके साथ आंखों में दर्द और खुजली का होना भी कंजंक्टिवाइटिस के लक्षण हैं। वहीं कई बार इस संक्रमण में आंखों से लगातार पानी भी निकलने लगता है। विज़न ब्लर होना, आंखों में सूजन भी कंजंक्टिवाइटिस के लक्षणों में से एक हैं। अगर बरसात के इस मौसम में आपको इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और दवा लें।

कैसे करें अपना बचाव?

साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।

हाथ को बार बार धोते रहें।

आंखों को बार-बार छुने से बचें।

अपना तौलिए, बिस्तर या रूमाल किसी दूसरे व्यक्ति से बिल्कुल भी शेयर ना करें।

कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करने से बचें।

बिना डॉक्टर की सलाह के दवा ना लें।

पब्लिक स्विमिंग पूल में ना जाएं।

संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रहें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article