हेल्थ

स्वाद के चक्कर में कई-कई गिलास पी जाते हैं गन्ने का रस तो हो जाएं सावधान, हो सकता है गंभीर नुकसान- जानें कितना सेवन है सेफ

How Much Sugarcane Juice Is Safe: इसमें कोई संदेह नहीं है कि ये एक शक्तिशाली कूल और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है, लेकिन किसी भी चीज की अति सेहत के लिए नुकसानदेह होती है। ऐसे में यह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। यहां जानें एक दिन में कितना पीना चाहिए गन्ने का रस।

Image

Side Effects Of Drinking Too Much Sugarcane Juice

How Much Sugarcane Juice Is Safe: गर्मियों में एक गिलास गन्ने के रस से कूल और रिफ्रेशिंग शायद ही कुछ हो सकता है। यह पीने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। साथ ही, यह गर्मियों में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। यह गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखता है, लू की चपेट में आने से बचाता है, शरीर को ठंडा और एनर्जी को बनाए रखता है। इसके अलावा, भी इसका सेवन करने से कई जबरदस्त फायदे हैं। इसके चलते लोग दिन में कई-कई गिलास इसका सेवन कर जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, भले ही गन्ने का रस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन सेहत को गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए अगर आप दिन में कई-कई गिलास गन्ने का जूस गटक जाते हैं, तो आज से ही सावधान हो जाएं। ज्यादा गन्ने का जूस पीने से सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं और एक दिन में कितना गन्ने का जूस पीना सुरक्षित है, इस लेख में विस्तार से जानें।

ज्यादा गन्ने का जूस पीने के नुकसान क्या-क्या हैं - Side Effects Of Drinking Too Much Sugarcane Juice

वजन बढ़ सकता है: इस जूस में कैलोरी बहुत अधिक होती हैं। अगर नियमित इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाता है, तो यह वजन बढ़ने का कारण बन सकता है।

पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं: बार-बार अधिक मात्रा में गन्ने का जूस पीने से ब्लोटिंग और अन्य पाचन संबधी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।

शुगर बढ़ सकता है: इसका अधिक सेवन ब्लड ग्लूकोज बढ़ाने में योगदान दे सकता है। जिन लोगों को प्रीडायबिटीज की समस्या है, यह उनकी परेशानी बढ़ा सकता है।

हो सकती है ब्लड थिनिंग की समस्या: अगर नियमित आप कई-कई गिलास गन्ने का रस पीते हैं, तो इससे खून पतला होने की समस्या भी हो सकती है।

एक दिन में कितना गन्ने का जूस पीना चाहिए - How Much Sugarcane Juice Is Safe To Drink Daily In Hindi

अगर आप गन्ने के जूस के स्वास्थ्य लाभ लेना चाहते हैं, तो एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 2 गिलास इसका सेवन करें। 1-2 गिलास गन्ने का जूस सेहत के लिए सुरक्षित माना जाता है। लेकिन अगर आप इससे अधिक इसका सेवन करते हैं, तो यह आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि ये एक शक्तिशाली कूल और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है, लेकिन किसी भी चीज की अति सेहत के लिए नुकसानदेह होती है। इसलिए अधिक गन्ने का जूस पीने से बचें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article