कुछ लोग टाइमपास करने के लिए मोबाइल फोन चलाते हैं, तो कुछ लोगों को इसकी लत इतनी बढ़ गई है कि वे इसे अपने साथ टॉयलेट में लेकर जाते हैं। सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक मोबाइल आज लोगों का सबसे करीबी साथी बन गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने इस साथी को टॉयलेट में लेकर जाना आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। जी हां 10-15 मिनट टॉयलेट में मोबाइल यूज करने से आपकी सेहत को काफी नुकसान झेलना पड़ता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
कब्ज की समस्या
टॉयलेट में मल त्याग करते समय यदि आप मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। क्योंकि इस समय आपका दिमाग आपके शरीर के साथ मिलकर काम नहीं कर पाता है। आपकी ये आदत आपको बवासीर का मरीज बना सकती है।
संक्रमण का खतरा
टॉयलेट में कई तरह के वायरस पाए जाते हैं, जो मोबाइल से चिपककर बाहर आ सकते हैं। और आपको हाथों में रहने से आपके शरीर में जा सकते हैं। यह संक्रमण के फैलने का काफी आसान तरीका है। इसलिए आपको टॉयलेट में फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
पोस्चर में खराबी
लगातार टॉयलेट में बैठकर फोन चलाने पर आपको झुक कर बैठना होता है, जो आपके शरीर के पोस्चर के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। यह आपके कमर, गर्दन और रीढ़ के दर्द का कारण बन सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
