Self-talk: खुद से बात करना होगा बेहद फायदेमंद, मिल सकते हैं ये जबरदस्त फायदे

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 21, 2022, 03:06 PM IST

Benefits of Self talk: खुद से बात करने वाले व्यक्तियों को अक्सर लोग पागल करार कर देते हैं। हालांकि अगर आप खुद से सकारात्मक पहलुओं पर बात करते हैं तो यह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। उसी तरह नकारात्मक पहलुओं पर खुद से बाद करना जानलेवा भी हो सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • खुद से बात करना सेहत के लिए अच्छा हो सकता है।
  • इससे तनाव दूर करने में मदद मिलती है।
  • हालांकि कई मामलों में यह जानलेवा भी हो सकता है।

Self-talk: खुद से बात करना, यह एक तरीके जिससे हम खुद को जान सकते हैं, पहचान सकते हैं। खुद से बात करना आमतौर पर आपके अवचेतन मन (subconscious mind) को आपके विचारों व विश्वास से रूबरू करवाना होता है। हालांकि खुद से बात करना सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही हो सकते हैं और यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह के व्यक्ति हैं। यदि आप आशावादी किस्म के व्यक्ति हैं तो खुद से बात करना काफी हद तक सकारात्मक साबित होगा और यदि आप निराशावादी किस्म के व्यक्ति हैं, तो यह नकारात्मक हो सकता है।

Benefits Of Self Talk

खुद से बात करने के कई फायदे हो सकते हैं।

खुद से बात करना हो सकता है फायदेमंद

अगर आप खुद से सकारात्मक चीजों पर बात करते हैं। तो यह संभव है कि आप जल्दी किसी बात को लेकर डिप्रेशन में नहीं जाएंगे। इससे आप किसी चीज को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण रख सकते हैं। हालांकि, अगर आप खुद से नकारात्मक पहलुओं पर बात करते हैं तो आपका तनाव इससे अधिक बढ़ सकता है यकीनन इससे आपकी स्वास्थ्य स्थिति भी खराब हो सकती है। हालांकि ओवरऑल खुद से बात करना आपके लिए अच्छा ही साबित होगा।

End of Feed