हेल्थ

Sawan Somwar 2023 Fasting Tips: व्रत के दौरान होती है कमजोरी या थकान, इन टिप्स को फॉलो करने से दूर होंगी ये समस्याएं

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 3, 2023, 09:17 AM IST

इस साल 4 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो जाएगी। भगवान शिव के भक्तों के लिए ये महीना बेहद खास माना जाता है। सावन का महीने शुरू होते ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

Image

Sawan Somwar 2023 Fasting Tips

Sawan Somwar 2023 Fasting Tips: इस साल 4 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो जाएगी। भगवान शिव के भक्तों के लिए ये महीना बेहद खास माना जाता है। सावन का महीने शुरू होते ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। पूरे विधि-विधान के साथ भक्त भगवान शिव की भक्ति में लग जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव और मां पार्वती धरती पर आते हैं। इस दौरान सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं। सावन के महीने में कंवारी कन्याएं व्रत रखती हैं ताकि उन्हें भी शिव जी जैसा पति मिले। ना केवल लड़कियां बल्कि लड़के भी शिव की भक्ति में लीन होकर व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान काफी कमजोरी और थकान भी महसूस होती है। ऐसे में व्रत के दौरान कमजोरी और थकान से बचने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें।

Sawan Somwar 2023 Fasting Tips in hindi

अच्छी मात्रा में पानी पिएं

व्रत के दौरान लोगों भूखे रहते हैं जिसकी वजह से प्यास कम लगती है। लेकिन व्रत में बॉडी को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। पानी की कमी होने की वजह से कमजोरी और थकान महसूस होती है। ऐसे में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए आप दूध, दही, लस्सी, जूस, नींबू पानी पी सकते हैं। इसके सेवन से थकान और कमजोरी दूर होगी।

फल खाएं

व्रत के दौरान फलों का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। ये शरीर में एनर्जी बनाए रखने का काम करते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में केला, अंगूर, सेब, नाशपातीर, चीकू जैसे फल शामिल करें।

ड्राई फ्रूट्स

व्रत में हेल्दी और एनर्जेटिक बने रहने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। ड्राई फ्रूट्स फाइबर और प्रटीन का बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं। ड्राई फ्रूट्स के सेवन से आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

मसालेदार खाना ना खाएं

व्रत के दौरान ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचें क्योंकि ये गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्या का कारण बन सकता है। वहीं ज्यादा ऑयली फूड्स का सेवन करना वजन भी बढ़ा सकता है। ऐसे में इसका सेवन करने से बचें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article