हेल्थ

Sadguru Jaggi Vasudev Diet: इन दो चीजों को पोषण का खजाना मानते हैं सद्गुरु, एक बार आप भी आजमाएं डाइट प्लान

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 26, 2023, 10:27 AM IST

Sadguru Jaggi Vasudev Diet Plan: ईशा फाउंडेशन के संस्थापक, धर्मगुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव मूंगफली और एक केला खाकर पूरे दिन एक्टिव रहते हैं। वह कहते हैं कि ये दोनों चीजें आपको दिनभर ऊर्जा देने के लिए काफी हैं।

Image

Sadguru Jaggi Vasudev Diet Plan

Sadguru Jaggi Vasudev Diet Plan: ईशा फाउंडेशन के संस्थापक, धर्मगुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव अपने विचारों की वजह से चर्चा में रहते हैं। वह काफी संयमित और अनुशासित जीवन जीते हैं। दुनियाभर के लोगों को वह संयम और अनुशासन के साथ जीवन जीने की कला सिखाते हैं। जग्गी वासुदेव बताते हैं कि उनकी लाइफ में ऐसा समय भी था जब वह मूंगफली और एक केला खाकर पूरे दिन एक्टिव रहते हैं। जग्गी वासुदेव सद्गुरु (Jaggi Vasudev Sadhguru) बताते हैं कि डाइजेशन सही होने से शरीर एनर्जेटिक बना रहता है।

क्या कहते हैं जग्गी वासुदेव

वह कहते हैं कि ये दोनों चीजें आपको दिनभर ऊर्जा देने के लिए काफी हैं। वह एक वीडियो में बता रहे हैं कि दोनों हाथ में जितनी मूंगफली आ जाएं, उन्हें रात में भिगो दें और सुबह सेवन करें। इसके साथ साथ सुबह सुबह एक केला खाएं। वह बताते हैं कि उन्होंने स्वयं इसे अपनाया है।

वह कहते हैं कि इन दो चीजों के सेवन से वह दिनभर इतने सक्रिय रहते हैं जितना एक आम इंसान रहता है। सद्गुरु जग्गी वासुदेव के बचपन का नाम जगदीश है। उनका जन्म 3 सितंबर 1957 को मैसूर कर्नाटक में हुआ। वह ईशा फाउंडेशन के संस्थापक हैं, जो पूरी दुनिया में योग कार्यक्रमों को संचालित करती है।

फलों का सेवन करने की सलाह

जग्गी वासुदेव कहते हैं कि फलों का पर्याप्त सेवन पाचन प्रणाली को ठीक करने के साथ आपको हर उम्र में एनर्जेटिक बनाए रखता है। वह कहते हैं कि फलों का पर्याप्त सेवन डाइजेशन में काफी मदद करता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article