हेल्थ

Reasons of Belly Fat: इन कारणों से बढ़ती है पेट की चर्बी, आज ही करें आदतों में सुधार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 25, 2023, 06:34 AM IST

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से लोग सबसे ज्यादा मोटापे का शिकार हो रहे हैं। मोटापा कई बीमारियों का घर भी है। मोटापे की वजह से बीपी और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

Image

Reasons of Belly Fat

Reasons of Belly Fat: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से लोग सबसे ज्यादा मोटापे का शिकार हो रहे हैं। मोटापा कई बीमारियों का घर भी है। मोटापे की वजह से बीपी और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। मोटापा आपकी पर्सनालिटी को भी बिगाड़ देता है। पेट की चर्बी की वजह से लोग शर्मिंदगी का भी शिकार हो जाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग वर्कआउट करने से लेकर योग तक हर चीज करते हैं लेकिन फिर भी कुछ खासा रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। इसकी वजह है गलत आदते। कुछ गलत आदतों की वजह से आप पेट की चर्बी को कम नहीं कर पा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आप पेट की चर्बी की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में इन आदतों को बदल आप पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं।

इन कारणों से बढ़ जाती है पेट की चर्बी

खराब खानपान

गलत खान पान की वजह से लोगों के पेट पर चर्बी जम जाती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में प्रोसेस्ड फूड, शुगर युक्त पेय पदार्थ, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और अनहेल्दी फैट वाले फूड्स को शामिल ना करें।

शारीरिक गतिविधि की कमी

मोटापे का एक और सबसे बड़ा कारण है शारीरिक गतिविधि की कमी होना। ऐसे में अगर आप मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शारीरिक गतिविधि करें। इसके लिए आप वर्कआउट, योग या फिर साइकलिंग भी कर सकते हैं।

तनाव और खराब नींद

तनाव और नींद की कमी की वजह से भी पेट पर चर्बी जम जाती है। तनाव और नींद की कमी हार्मोनल संतुलन बिगाड़ जाता है जिसका असर हमारी सेहत पर दिखने लगता है।

फाइबर की कमी

डाइट में पर्याप्त मात्रा में फाइबर का सेवन नहीं करने से भी मोटापा बढ़ता है। फाइबर की कमी की वजह से पेट की चर्बी बढ़ने लगती है। फाइबर वाले फूड्स का सेवन करने से खाना पचाने में बहुत मदद मिलती है। ऐसे में अपनी डाइट में फाइबर वाले फूड्स को जरूर शामिल करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article