बीते कुछ दिनों से डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि इस बार डेंगू का कहर लोगों को ज्यादा परेशान नहीं कर पाएगा इस बात की संभावना बहुत अधिक है। लेकिन डेंगू हमारे लिए काफी खतरनाक साबित होता है। इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इससे जान जाने का खतरा भी हो सकता है। डेंगू में बुखार आदि होना काफी आम लक्षण है। लेकिन डेंगू होने पर आपकी स्किन पर रैशेज की समस्या ज्यादातर देखी जाती है। आज हम आपको डेंगू के रैशेज को समझाने की कोशिश करते हैं। आइए देखते हैं डेंगू होने पर कैसे रैशेज हो सकते हैं।
डेंगू में रैशेज की समस्या
डेंगू के मरीजों में रैशेज की समस्या सबसे ज्यादा देखी जाती है। यदि आप इन रैशेज को सामान्य समझने की गलती करते हैं। तो आपको डेंगू की ज्यादा मार झेलनी पड़ सकती है। आपकी स्किन पर आए रैशेज के माध्यम से ही आप डेंगू की गंभीरता का अंदाजा लगा सकते हैं।
Dengue rashes
कब दिखते हैं रैशेज?
डेंगू होने पर आपकी स्किन पर रैशेज दिखाई दे सकते हैं, लेकिन ये रैशेज कितने दिन में दिखेंगे इस बात की कोई गारंटी नहीं है। कभी-कभी यह रैशेज 2-3 में दिखते हैं, तो कभी-कभी इन्हें दिखने में 6-7 दिन का समय भी लग सकता है।
dengue symptoms
कैसे दिखते हैं डेंगू के रैशेज?
सामान्य रैशेज और डेंगू के रैशेज के अंतर की बात करें तो स्किन प्रॉब्लम में होने वाले रैशेज आपकी स्किन पर बड़े-बड़े धब्बे दिख सकते हैं। लेकिन डेंगू होने पर आपकी त्वचा पर छोटे और लाल रंग के चकत्ते दिखते हैं।

dengue
इस तरह के स्किन रेशेज को देखकर आप अपने डेंगू के लक्षणों का पता लगा सकते हैं। जितने ये रेशेज ज्यादा गहरे होंगे आपको डेंगू का संक्रमण उतना ही अधिक खतरनाक होने की संभावना हो सकती है।
