रोज करें सिर्फ 5 मिनट का ये वर्कआउट, बढ़ा सकती है आपकी फिटनेस और उम्र

Daily Fitness Routine: फिट रहने के लिए हमेशा महंगे जिम, भारी मशीनें या घंटों की मेहनत जरूरी नहीं होती। कई बार छोटी-छोटी और नियमित आदतें भी बड़ा बदलाव ला सकती हैं।

Daily Fitness Routine: अगर आप अपने बिजी शेड्यूल के चलते फिटनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है। नियमित अभ्यास, संतुलित खानपान और अच्छी नींद के साथ ही अगर आप रेडियो तैसो (Radio Taiso) एक्सरसाइज को लाइफस्टाइल में शामिल करते हैं तो इससे आपको तगड़ा फायदा हो सकता है। सिर्फ 5 मिनट की यह जापानी एक्सरसाइज शरीर को एक्टिव रखने, लचीलापन बढ़ाने और दिनभर तरोताजा महसूस कराने में मदद करती है।

Radio Taiso

रोज करें सिर्फ 5 मिनट का ये वर्कआउट

सिर्फ 5 मिनट में होने वाली यह एक्सरसाइज पिछले कई दशकों से जापान के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। इसे बच्चे, युवा, बुजुर्ग और ऑफिस में काम करने वाले लोग भी आसानी से कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए ना किसी मशीन की जरूरत पड़ती है और ना ही जिम की सदस्यता लेनी होती है।

End of Feed