Side Effects Of Curd: दही (Dahi) लगभग हर भारतीय घर में एक आम खाद्य पदार्थ है। हर घर में दही (Curd) रोजाना इस्तेमाल होता ही है। मौसम गर्मी का हो या फिर ठंड का... ज्यादातर लोग दही खाते ही हैं। अगर आपको दूध (Milk) पसंद नहीं है तो दही एक बेहतरीन ऑप्शन के रूप में काम करता है। दही पाचन में सहायता करता है और कैल्शियम की कमी को रोकता है। दही दिल के लिए भी अच्छा होता है। साथ ही दही खाना दांतों और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। कई लोग जहां दही को सुबह नाश्ते के समय खाते हैं, तो कुछ लंच के समय। इसके अलावा कुछ लोग दही को डिनर के समय खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रात के समय दही खाना (Side Effects Of Curd) फायदे के जगह नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ विशेषज्ञ रात में दही नहीं खाने की सलाह (Side Effects Of Dahi) देते हैं। ऐसे में आज हम आपको रात के समय दही खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।
रात में दही खाने से ये हो सकते हैं नुकसान (Side Effects Of Eating Curd at Night)
1. आयुर्वेद में रात के समय दही खाने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि इससे बलगम बनता है। चूंकि दही में मीठा और खट्टा दोनों गुण होते हैं इसलिए रात में इसे खाने से नाक के रास्ते में बलगम बन सकता है।2. गठिया से पीड़ित लोगों को रोजाना दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दही एक खट्टा भोजन है और खट्टे खाद्य पदार्थों को खाने से जोड़ों के दर्द में और भी ज्यादा दर्द बढ़ जाता है।
3. जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर है, उन्हें रात में दही खाने से बचना चाहिए। वहीं अगर आप अक्सर एसिडिटी, अपच या एसिड रिफ्लक्स से पीड़ित रहते हैं, तो आपको पाचन धीमा होने पर दही खाने से बचना चाहिए।
4. जिन लोगों को अस्थमा, खांसी-जुकाम और अन्य श्वसन संबंधी रोग होते हैं, उन्हें रात में दही खाने से बचना चाहिए। ऐसे लोगों को दही का सेवन दिन में या फिर दोपहर में करना चाहिए।
5. दही कुछ लोगों के लिए बहुत हेवी हो सकता है, जिससे कब्ज हो सकता है। ऐसे लोगों को दही काफी कम मात्रा में खाना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
