क्या है Aortic Stenosis जिसके चलते अस्पताल में थे प्रेम चोपड़ा, ऐसे होता है इसका इलाज

Prem Chopra Health Update : बॉलीवुड अभिनेता प्रेम चोपड़ा को बीते दिनों Aortic Stenosis (एओर्टिक स्टेनोसिस) नामक दिल की गंभीर के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। बॉलीवुड एक्टर और प्रेम चोपड़ा के दामाद शमरन जोशी ने आज अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वह ठीक होकर घर आ गए हैं। आइए जानते हैं, क्या है यह बीमारी, इसके लक्षण और क्या है इलाज?

Prem Chopra Health Update : बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता प्रेम चोपड़ा को बीते दिनों दिल की एक गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चले सफल इलाज के बाद बीते रोज उन्हें डिस्चार्ज करके वापस घर भेज दिया गया। प्रेम चोपड़ा की सेहत की जानकारी उनके दामाद और बॉलीवुड एक्टर शमरन जोशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। एओर्टिक स्टेनोसिस नाम की बीमारी के चलते प्रेम चोपड़ा को अस्पताल ले जाया गया था। आइए जानते हैं क्या है ये बीमारी, इसके लक्षण और कैसे होता है इलाज?

Prem Chopra health updated

किस बीमारी से पीड़ित थे प्रेम चोपड़ा? (Photo - Instagram @prem_chopra_official)

ऑर्टिक स्टेनोसिस रोग क्या है?

मेयो क्लीनिक के अनुसार, 'ऑर्टिक स्टेनोसिस' दिल का एक वाल्व डिसऑर्डर है, जिसमें दिल का ऑर्टिक वाल्व सिकुड़ जाता है या पूरी तरह बंद हो जाता है। जिससे ब्लड की पंपिंग में रुकावट आ जाती है। इस बीमारी में धीरे-धीरे वाल्व संकुचित होने लगती हैं, और दिल को ब्लड पंप करने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है। वहीं जब यह समस्या खतरनाक स्तर पर पहुंच जाती है, तो इसके परिणाम भयावह हो सकते हैं। जिसमें हार्ट फेल्योर और स्ट्रोक जैसे मृत्यु कारक भी शामिल हैं।

End of Feed