हेल्थ

पेट की चर्बी पिघलाने में बेहद कारगर है ये स्वीट डिश, जानें सेवन का सही तरीका और अन्य फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 25, 2023, 10:27 AM IST

Petha for weight loss: मोटापा इन दिनों एक आम समस्या बन चुका है। इससे काफी लोग परेशान रहते हैं। मोटापे की असल वजह है खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान। हालांकि इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय करते हैं। लेकिन फिर भी रिजल्ट नहीं दिखता। मोटापा या पेट की चर्बी के लिए लोग मिठाई को भी वजह मानते हैं।

Image

Petha for weight loss

Petha for weight loss: मोटापा इन दिनों एक आम समस्या बन चुका है। इससे काफी लोग परेशान रहते हैं। मोटापे की असल वजह है खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान। हालांकि इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय करते हैं। लेकिन फिर भी रिजल्ट नहीं दिखता। मोटापा या पेट की चर्बी के लिए लोग मिठाई को भी वजह मानते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक ऐसी मिठाई है जो पेट की चर्बी को कम करने में सहायक है। ये सुनने में आपको अटपटा सा लग सकता है लेकिन ये सच है। हम बात कर रहे हैं पेठे की। पेठा पोषक तत्वों से भरपूर होता है और साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि पेठा कैसे मोटापा घटाने में मददगार है।

How to lose weight- कैसे घटाएं वजन

फाइबर से भरपूर

पेठा फाइबर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से कब्ज, सूजन और ऐंठन की समस्या दूर होती है। इसके अलावा पेठा किडनी को भी साफ करता है और इंफेक्श से बचाता है। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है।

रिस्पाइटरी सिस्टम के लिए

पेठा रिस्पाइटरी सिस्टम के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम रहता है। इसका सेवन करने से सीने में जलन की समस्या दूर होती है।

हार्ट के लिए

फाइबर से भरपूर पेठा हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर हार्ट को हेल्दी रखता है। इसके सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम रहता है। ऐसे में हार्ट के मरीज इसका सेवन जरूर करें।

वेट लॉस में कारगर

पेठे में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है जो वेट लॉस में बेहद कारगर साबित होता है। ऐसे में जो लोग वेट लॉस कर रहे हैं वो इसका सेवन कर सकते हैं।

स्ट्रेस करे दूर

विटामिन्स और मिनरल्स का बेहतरीन सोर्स होने की वजह से पेठा स्ट्रेस भी दूर करता है। ये मेंटल हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।

रितु राज
Ritu raj author

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां... और देखें

End of Article